facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani-Hindenburg मामले में जांच करने के लिए SEBI को मिलेगा कितना वक्त, आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 10:01 AM IST
SEBI

कुछ महीनों पहले अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग ने एक रिसर्च रिपोर्ट जारी की जिसमें भारत के सबसे बड़े बिजनेस में से एक अदाणी समूह पर कई तरह के आरोप लगाए गए। इस रिपोर्ट में अदाणी समूह पर पर करोड़ों रुपए की हेर-फेर का आरोप लगाया था, जिसके बाद ग्रुप के शेयर बुरे तरीके से पिटे थे। इससे अदाणी में समूह में निवेश करने वाले निवेशकों को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था।

ये मामला इतना बढ़ गया था कि सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने इसमें हस्तक्षेप किया। अब इस मामले में सेबी जांच करेगी, लेकिन जांच के लिए सेबी को 3 महीने का समय मिलें या 6 महीने का, इस पर आज सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाएगा।

इस पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद से ही सेबी इस मामले में जांच कर रहा है। सेबी की ओर से जांच को पूरा करने के लिए छह महीनों का और वक्त मांगा गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह जांच पूरी करने के लिए सेबी को और 3 महीने का समय देने पर विचार कर सकता है।

बीती सुनवाई (शुक्रवार) के दौरान, पीठ ने सेबी की ओर से केस पेश कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि वह जांच पूरी करने के लिए बाजार नियामक को छह महीने के बजाय तीन महीने का समय दे सकती है।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 9:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement