facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Q4 Results: अंबुजा सीमेंट्स, एथर एनर्जी से लेकर वॉकहार्ट तक; किस कंपनी का कैसा रहा हाल?

Advertisement

अंबुजा सीमेंट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज समेत कई दिग्गज कंपनियों ने चौथी तिमाही में शानदार मुनाफा दर्ज किया है। एथर एनर्जी और वॉकहार्ट के नतीजों में भी बड़ा सुधार देखा गया है

Last Updated- May 04, 2026 | 10:49 PM IST
Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड (एसीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 37.43 प्रतिशत बढ़कर 1,857.43 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 1,351.46 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 10 प्रतिशत बढ़कर 10,891.68 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 9,894.41 करोड़ रुपये थी। जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 19.3 प्रतिशत बढ़कर 10,525.09 करोड़ रुपये हो गया। चौथी तिमाही में कंपनी की सीमेंट बिक्री से आय 8.6 प्रतिशत बढ़कर 10,417.69 करोड़ रुपये रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 100 प्रतिशत यानी दो रुपये के अंकित मूल्य पर प्रति शेयर दो रुपये लाभांश देने की सिफारिश की है।

एथर एनर्जी के घाटे में कमी राजस्व में भारी बढ़ोतरी

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता एथर एनर्जी ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के दौरान अपने घाटे में कमी दर्ज की। इसे जोरदार बिक्री वृद्धि, प्रति इकाई बेहतर राजस्व और कम लागत तथा परिचालन लाभ से मदद मिली।

कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 100.2 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह घाटा 234.3 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर यह घाटा वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में दर्ज 84.6 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ गया। परिचालनगत राजस्व पिछले वर्ष में दर्ज 676 करोड़ रुपये की तुलना में 73.7 प्रतिशत बढ़कर 1,174.6 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर राजस्व 23 प्रतिशत बढ़कर 953.6 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने यह प्रदर्शन 83,418 गाड़ियों की रिकॉर्ड तिमाही बिक्री के बल पर हुआ। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। समूचे वित्त वर्ष के दौरान बिक्री 69 प्रतिशत बढ़कर 2,62,942 वाहन रही। इससे कंपनी को अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर 18.6 प्रतिशत करने में मदद मिली।

जिंदल स्टेनलेस के मुनाफे में 41 फीसदी इजाफा

जिंदल स्टेनलेस ने मार्च तिमाही और समूचे वित्त वर्ष 26 के दौरान अपने समेकित मुनाफे में तेज उछाल दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने आगाह किया है कि पश्चिम एशिया संकट से जुड़ी ईंधन लागत में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 27 में मार्जिन पर दबाव आ सकता है। राजस्व के लिहाज से सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील कंपनी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान सालाना आधार पर 41.4 प्रतिशत बढ़कर 834 करोड़ रुपये हो गया।

राजस्व 11.2 प्रतिशत बढ़कर 11,337 करोड़ रुपये और तिमाही एबिटा 37.1 प्रतिशत बढ़कर 1,455 करोड़ रुपये हो गया, जो जोरदार परिचालन लाभ दर्शाता है। समूचे वित्त वर्ष 26 के दौरान शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 27.4 प्रतिशत बढ़कर 3,185 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 42,955 करोड़ रुपये हो गया।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के लाभ में 70 प्रतिशत उछाल

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (जीपीएल) का मुनाफा वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में 70.13 प्रतिशत तक बढ़कर 649.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के इतिहास में यह अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है। अधिक राजस्व, अब तक की सबसे अच्छी तिमाही बुकिंग और संग्रह की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह इजाफा हुआ। इस तिमाही में कंपनी का राजस्व 63 प्रतिशत तक तक बढ़कर 3,458.13 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में बुकिंग मूल्य गोदरेज प्रॉपर्टीज के लिए अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही बुकिंग मूल्य था। यह वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के पिछले सबसे अच्छे प्रदर्शन 10,163 करोड़ रुपये के बराबर रहा। इस तिमाही में गोदरेज प्रॉपर्टीज की कमाई पिछले साल के मुकाबले 14 प्रतिशत बढ़कर 7,947 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का परिचालन से नकदी प्रवाह (ओसीएफ) भी 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,631 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 51 प्रतिशत बढ़कर 959 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में कंपनी के कुल खर्चों में सालाना आधार पर 45.42 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। इसकी मुख्य वजह इस्तेमाल सामग्री की लागत में 116.12 प्रतिशत की भारी वृद्धि होना रहा। 

समूचे वित वर्ष 26 के दौरान कंपनी का राजस्व 4.23 प्रतिशत बढ़कर 5,131.43 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर उसका मुनाफा 32.16 प्रतिशत तक बढ़कर 1,850.2 करोड़ रुपये हो गया, जो कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक है। इस दौरान एबिटा 43 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2,826 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्च तिमाही में वॉकहार्ट का मुनाफा 164 करोड़ रुपये रहा

दवा बनाने वाली कंपनी वॉकहार्ट ने वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में 164 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 45 करोड़ रुपये के समेकित शुद्ध घाटे की तुलना में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है, जो मजबूत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के कारण संभव हुआ। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में परिचालन से होने वाले राजस्व में 29 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 743 करोड़ रुपये से बढ़कर 965 करोड़ रुपये हो गया।

वॉकहार्ट ने इस सुधार का श्रेय अपने बायोटेक और भारतीय ब्रांडेड व्यवसायों में हुई बढ़ोतरी को दिया। मुंबई स्थित इस दवा निर्माता कंपनी का बायोटेक व्यवसाय मार्च तिमाही में 252 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 112 करोड़ रुपये की तुलना में सालाना आधार पर 126 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - May 4, 2026 | 10:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement