facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एचपी-एनविडिया की साझेदारी: AI के लिए मिलेगा सुपर कंप्यूटिंग समाधान

Advertisement

इस समाधान में सॉफ्टवेयर सुइट होगा, जो मॉडल्स को प्रशिक्षित करने और AI ऐप्लिकेशन डेवलप करने में ग्राहकों को सक्षम बनाएगा।

Last Updated- November 15, 2023 | 11:01 PM IST
Nvidia

ह्यू​लिट पैकर्ड एंटरप्राइजेज (एचपीई) ने बुधवार को AI ट्रेनिंग के लिए सुपरकंप्यूटिंग समाधान एनविडिया संग साझेदारी में मुहैया कराने की घोषणा की। जेनAI यानी जेनरेटिव आर्टिफिशल इंटेलिजेंस बड़े एंटरप्राइजेज, शोध संस्थानों और सरकारी संस्थानों के लिए डिजायन किए जाएंगे ताकि प्राइवेट डेटा सेट्स का इस्तेमाल करते हुए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस मॉडल्स की ट्रेनिंग व ट्यूनिंग में तेजी आ सके।

इस समाधान में सॉफ्टवेयर सुइट होगा, जो मॉडल्स को प्रशिक्षित करने और AI ऐप्लिकेशन डेवलप करने में ग्राहकों को सक्षम बनाएगा। इसके बाद लिक्विड कूल्ड सुपरकंप्यूटर, एक्सीलरेटेड कंप्यूट, नेटवर्किंग, स्टोरेज और सर्विसेज भी इस पैकेज का हिस्सा होंगे।

एचपी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक (AI ऐंड लैब्स) जस्टिन होटार्ड ने कहा, दुनिया की अग्रणी कंपनियां व रिसर्च सेंटर नवोन्मेष व शोध में बेहतरी के लिए AI मॉडल्स की ट्रेनिंग व ट्यूनिंग में जुटी हुई हैं, लेकिन प्रभावी तौर पर ऐसा करने के लिए उन्हें मकसद आधारित समाधान की दरकार होती है।

उन्होंने कहा, जेनरेटिव AI को सहारा देने के लिए संगठनों को लिवरेज समाधान की दरकार होती है, जो टिकाऊ हों और AI मॉडल की ट्रेनिंग को समर्थन देने के लिए सुपरकंप्यूटर का डेडिकेटेड परफॉर्मेंस व स्केल दे सके। जेनरेटिव AI के लिए यह सुपरकंप्यूटिंग समाधान अगले महीने से एचपीई के जरिये 30 से ज्यादा देशों में उपलब्ध होंगे।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement