facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HPCL Q2 Results: मुनाफा 98% घटकर ₹142.67 करोड़ पर आया, इनकम में भी आई गिरावट

Advertisement

एचपीसीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 5,826.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

Last Updated- October 25, 2024 | 2:52 PM IST
HPCL

HPCL Q2 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL ) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 97.5 प्रतिशत लुढ़क कर 142.67 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रिफाइनरी और विपणन मार्जिन घटने से लाभ कम हुआ है।

एचपीसीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में 5,826.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। तिमाही आधार पर भी कंपनी का शुद्ध लाभ घटा है। चालू वित्त वर्ष अप्रैल-जून अवधि में कंपनी को 633.94 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

रिफाइनरी समेत ईंधन खुदरा कारोबार से समीक्षाधीन अवधि में कर-पूर्व आय घटकर 1,285.96 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वर्ष समान अवधि में 6,984.60 करोड़ रुपये थी।

एचपीसीएल और सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य ईंधन खुदरा कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने पिछले साल लागत में गिरावट के बावजूद पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों को स्थिर रखने से असाधारण लाभ कमाया था।

Advertisement
First Published - October 25, 2024 | 2:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement