facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शेवरॉन के लुब्रिकेंट का देश में उत्पादन, वितरण करेगी HPCL

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 11:58 PM IST
HPCL to manufacture, distribute Chevron's lubricants in the country

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अमेरिका की ऊर्जा कंपनी शेवरॉन कॉरपोरेशन के लुब्रिकेंट (इंजन ऑइल) उत्पादों के भारत में उत्पादन, वितरण एवं विपणन के लिए एक समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘शेवरॉन कॉरपोरेशन की अनुषंगी शेवरॉन ब्रांड्स इंटरनेशनल एलएलसी (शेवरॉन) ने HPCL के साथ लंबी अवधि का ट्रेडमार्क लाइसेंस को लेकर समझौता किया है।

इसके तहत HPCL शेवरॉन के कालटैक्स ब्रांड वाले लुब्रिकेंट उत्पादों का उत्पादन, वितरण एवं विपणन करेगी। इस करार के दायरे में हेवोलिन तथा डेलो ब्रांड के लुब्रिकेंट उत्पाद भी आएंगे।’

इस समझौते के तहत HPCL भारत में कालटैक्स ब्रांड वाले लुब्रिकेंट का विनिर्माण, वितरण और विपणन करेगी। HPCL के लुब्रिकेंट के अपने ब्रांड भी हैं।

शेवरॉन इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स के अध्यक्ष ब्रांट फिश ने कहा कि HPCL भारत में बाजार का अगुआ है और हम इसका और कालटैक्स ब्रांड की मजबूती का लाभ उठाएंगे।

HPCL में विपणन निदेशक अमित गर्ग ने कहा कि HPCL तथा शेवरॉन के बीच इस साझेदारी से भारतीय उपभोक्ताओं को बढ़िया उत्पादों की पेशकश हो सकेगी।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement