facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-ब्रिटेन के बीच सीधी उड़ानों की काफी मांग, ट्रैफिक बढ़ाएगी Gatwick Airport

Advertisement

गैटविक हवाई अड्डे पर फिलहाल दो रनवे हैं मगर एक समय पर एक ही रनवे पर काम किया जाता है क्योंकि दोनों रनवे का सेंटर लाइन बहुत नजदीक है।

Last Updated- June 17, 2024 | 10:15 PM IST

गैटविक एयरपोर्ट (Gatwick Airport) का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में भारत की अपनी उड़ानों को दोगुना करना है क्योंकि भारत और ब्रिटेन के बीच सीधी उड़ानों की मांग काफी ज्यादा है। लंदन गैटविक एयरपोर्ट (London Gatwick Airport) के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जोनाथन पोलार्ड ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में यह जानकारी दी।

वर्तमान में भारत और गैटविक एयरपोर्ट के बीच हर हफ्ते कुल 24 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। एयर इंडिया (Air India) पिछले वर्ष अप्रैल से सभी 24 सेवाओं का संचालन कर रही है।

पोलार्ड ने कहा, ‘यथार्थवादी नजरिये से मुझे लगता है कि अब से पांच साल बाद भारत के लिए रोजाना छह से सात उड़ानें होंगी। इसका मतलब हुआ कि सप्ताह में 49 उड़ानें भारत के लिए होंगी। हमारे बीच हुई बातचीत के आधार पर यह हमारे लिए एक पर्याप्त लक्ष्य होगा।’

लंदन में कुल छह हवाईअड्डे हैं। उनमें से केवल दो गैटविक और हीथ्रो से ही भारत के लिए उड़ानें हैं। लंदन का सबसा बड़ा हीथ्रो हवाई अड्डा हर सप्ताह भारत आने-जाने के लिए 232 सेवाएं संभालता है।

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय करार के तहत गैटविक और दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे छह प्रमुख भारतीय शहरों के बीच शुरू की जाने वाली उड़ानों की संख्या सीमित नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘इसलिए वृद्धि का अवसर बहुत बड़ा है।’

गैटविक हवाई अड्डे पर फिलहाल दो रनवे हैं मगर एक समय पर एक ही रनवे पर काम किया जाता है क्योंकि दोनों रनवे का सेंटर लाइन बहुत नजदीक है। उन्होंने कहा, ‘एक बार जब हम सेंटर लाइन में बदलाव कर देंगे फिर हम एक ही समय पर दोनों रनवे का उपयोग कर सकेंगे। साल 2029 तक इसकी अनुमति मिलने की हमें उम्मीद है।’

उन्होंने कहा, ‘गैटविक हवाई अड्डे पर फिलहाल प्रति घंटे 55 विमानों की आवाजाही की क्षमता है। इस साल हवाई अड्डे पर 4.4 करोड़ यात्रियों को संभाला गया और अगले तीन साल में उम्मीद है कि 5 करोड़ यात्रियों को संभाला जा सकेगा।’

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement