facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Airtel Payments Bank में ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि, क्या ये Paytm Payments Bank पर कार्रवाई का असर है?

Advertisement

डिजिटल उत्पादों की बढ़ती मांग, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने Q3 में 47% की राजस्व वृद्धि दर्ज की

Last Updated- February 09, 2024 | 8:06 PM IST
Bharti Airtel

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मंच पर पिछले कुछ दिनों में बैंक खाते खोलने और फास्टैग जैसी पेशकशों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए ग्राहकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी अणुव्रत बिस्वास ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हालांकि बिस्वास ने भुगतान बैंक के मंच पर अचानक गतिविधियां बढ़ने के पीछे पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) के खिलाफ की गई आरबीआई की सख्ती की भूमिका होने की पुष्टि नहीं की।

आरबीआई ने वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नियंत्रण वाली पीपीबीएल को 29 फरवरी के बाद ग्राहक खातों, वॉलेट्, फास्टैग और अन्य साधनों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया है। आरबीआई ने यह कार्रवाई नियामकीय प्रावधानों का लगातार उल्लंघन करने की वजह से की है।

बिस्वास ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रदर्शन और परिचालन पर पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे सभी डिजिटल उत्पाद, चाहे वे सावधि जमा के लिए आवेदन करने वाला ग्राहक हो, चाहे वे बैंक खाते के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले नए ग्राहक हों या फास्टैग के लिए आवेदन करने वाले ग्राहक हों, जनवरी की तुलना में पांच-सात गुना अधिक हैं।

ऐसा पिछले कुछ दिनों में हुआ है।” बिस्वास के अनुसार, बचत बैंक खाते और फास्टैग जैसे डिजिटल उत्पादों के लिए ऑनलाइन आवेदन पिछले कुछ दिनों में कई गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा, “चाहे जो भी संदर्भ हो, ऐसा लगता है कि बैंक के उत्पादों की खपत बढ़ रही है।”

इस बीच, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2023 तिमाही में उसका राजस्व 469 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 47 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ भी 120 प्रतिशत बढ़कर 11 करोड़ रुपये हो गया। एयरटेल पेमेंट्स बैंक तीन क्षेत्रों- शहरी डिजिटल, ग्रामीण निम्न-बैंकिंग सुविधा वाले और उद्योग एवं व्यवसाय में ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 8:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement