facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शानदार आर्थिक प्रगति वाले भारत में Infosys के लिए बहुत बड़ा अवसरः सीईओ पारेख

Advertisement

पारेख ने कहा कि भारत की आर्थिक सफलता शानदार है जो दुनिया के किसी भी अन्य हिस्से में चल रही सफलता से बहुत अलग है।

Last Updated- August 27, 2024 | 7:01 AM IST
Salil Parekh CEO of Infosys
Salil Parekh, CEO of Infosys

दिग्गज सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलिल पारेख ने कहा है कि भारत में उनकी कंपनी के लिए ‘बहुत बड़ा अवसर’ है क्योंकि इस देश की ‘शानदार’ आर्थिक प्रगति ने इसे बाकी दुनिया से अलग मुकाम दिया है।

इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने भारतीय कारोबार में ‘मजबूत वृद्धि’ दर्ज की है।

पारेख ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘भारत एक बहुत बड़ा अवसर है… भारतीय परिवेश में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए हम जो वृद्धि देख रहे हैं, वह बहुत बड़ी है। हम यह सुनिश्चित करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं कि हम निजी क्षेत्र की कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के साथ जुड़ें, जहां हम सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन कर सकते हैं। इसलिए, हम डिजिटल इंडिया के लिए कुछ आधारशिलाएं बनाने में मदद कर रहे हैं।’

उन्होंने कि कंपनी सरकारी परियोजनाओं के साथ गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा, ‘आयकर प्रणाली (आयकर विभाग के लिए कर दाखिल करने वाला पोर्टल) पर हमने जो कुछ काम किया है, उसे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।’

इन्फोसिस का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,368 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 5,945 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

पारेख ने कहा कि भारत की आर्थिक सफलता शानदार है जो दुनिया के किसी भी अन्य हिस्से में चल रही सफलता से बहुत अलग है।

पारेख ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, हमने मुद्रास्फीति को बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित किया है। इसलिए सरकार ने अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए बहुत मजबूत दृष्टिकोण अपनाया है।’

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 7:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement