facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रिया नायर बनीं HUL की नई MD और CEO, 5 साल का होगा कार्यकाल

Advertisement

प्रिया नायर फिलहाल यूनिलीवर के ‘ब्यूटी एवं वेलनेस’ विभाग की अध्यक्ष हैं। वह रोहित जावा की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2025 तक है।

Last Updated- July 10, 2025 | 8:41 PM IST
Priya Nair
Photo: X

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने प्रिया नायर (Priya Nair) को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि यह नियुक्ति एक अगस्त, 2025 से पांच साल के लिए प्रभावी रहेगी।

रोहित जावा की जगह लेंगी प्रिया नायर

नायर फिलहाल यूनिलीवर के ‘ब्यूटी एवं वेलनेस’ विभाग की अध्यक्ष हैं। रोजमर्रा के घरेलू उत्पाद (FMCG) सेक्टर की प्रमुख कंपनी ने बयान में कहा कि वह रोहित जावा (Rohit Jawa) की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2025 तक है। नायर एचयूएल के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगी और यूनिलीवर लीडरशिप एक्जिक्यूटिव (यूएलई) की सदस्य बनी रहेंगी।

एचयूएल के चेयरमैन नितिन परांजपे ने कहा, “प्रिया का एचयूएल और यूनिलीवर में शानदार करियर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय बाज़ार की गहरी समझ और बेहतरीन ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ के साथ, प्रिया एचयूएल को प्रदर्शन के अगले स्तर पर ले जाएंगी।”

Advertisement
First Published - July 10, 2025 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement