facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL ने आइसक्रीम कारोबार के लिए स्वतंत्र समिति गठित की, रणनीति पर होगी चर्चा

Advertisement

निदेशक मंडल ने आइसक्रीम कारोबार की संभावनाओं का मूल्यांकन करने के लिए स्वतंत्र निदेशकों की समिति बनाने का निर्णय लिया।

Last Updated- September 06, 2024 | 10:32 PM IST
HUL Q1FY25 Results

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने आज आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में अपने आइसक्रीम कारोबार के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की और इसके लिए स्वतंत्र निदेशकों की समिति बनाने का फैसला किया।

मैग्नम आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा ‘उचित विचार-विमर्श के बाद निदेशक मंडल ने कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों की समिति (स्वतंत्र समिति) गठित करने का फैसला किया है ताकि कंपनी के आइसक्रीम कारोबार की संभावनाओं का मूल्यांकन करने और आगे बढ़ने के बेहतर तरीके पर बोर्ड को सिफारिश की जा सके। इसमें यह भी कहा गया है कि स्वतंत्र समिति की सिफारिश के आधार पर मामले को ऑडिट समिति और बोर्ड के अंतिम विचार के लिए रखा जाएगा।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने इसकी संभावित संरचनाओं और विकल्पों का पता लगाने के लिए भी अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी की यह कवायद उसकी मूल कंपनी यूनिलिवर के उस बयान के बाद शुरू हुई है, जिसमें उसने कहा था कि वह अपने वैश्विक आइसक्रीम कारोबार सभी क्षेत्रों में अलग करेगी।.

एचयूएल के लिए उसका आइसक्रीम कारोबार उसके कुल कारोबार में 5 फीसदी से भी कम का योगदान देता है। वित्त वर्ष 2024 में एचयूएल की स्टैंडअलोन शुद्ध बिक्री 59,579 करोड़ रुपये थी। मार्च में यूनिलीवर ने एक जवाबदेह संगठन के जरिये ध्यान केंद्रित करने और वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यापक उत्पादकता कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की थी। यूनिलीवर ने तब यूरोप में उन कर्मचारियों के साथ बातचीत शुरू की थी जो प्रस्तावित परिवर्तनों से प्रभावित हो सकते थे।

फाइनैंशियल टाइम्स ने इससे पहले खबर दी थी कि वैश्विक उपभोक्ता कंपनी के नए मुख्य कार्य अधिकारी हेन शूमाकर ने कंपनी की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए इस कवायद की योजना बनाई है। इस कवायद से पूरे यूरोप में 3,200 नौकरियों में कटौती होगी और यह मार्च में घोषित लागत बचत कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे 7,500 नौकरियां जुड़ी हैं।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement