facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निदेशक मंडल से मिली हरी झंडी, आइसक्रीम कारोबार अलग करेगी एचयूएल

Advertisement

अलग कंपनी बनाने का फैसला बोर्ड और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही होगा। अगले साल की शुरुआत में इस योजना को निदेशक मंडल के सामने रखा जाएगा।

Last Updated- November 25, 2024 | 11:15 PM IST
HUL Q1FY25 Results

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के निदेशक मंडल ने सोमवार को आइसक्रीम कारोबार को एक अलग सूचीबद्ध कंपनी में बदलने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जरूरी मंजूरियां मिलने और प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचयूएल के शेयरधारकों को नई कंपनी के शेयर उसी अनुपात में मिलेंगे जितने शेयर उनकी कंपनी में थे। नई कंपनी बनाने के लिए निदेशक मंडल ने एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाने की भी मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अलग कंपनी बनने से एचयूएल के शेयरधारकों को फायदा मिलेगा और उन्हें आइसक्रीम कारोबार की वृद्धि में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा। नई कंपनी के बनने से कारोबार सुगमता बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों को भी आसानी होगी।

अलग कंपनी बनाने का फैसला बोर्ड और शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही होगा। अगले साल की शुरुआत में इस योजना को निदेशक मंडल के सामने रखा जाएगा।

कंपनी ने कहा कि बोर्ड ने आइसक्रीम कारोबार को अलग करने के कई तरीकों पर विचार किया और सभी शेयरधारकों को अधिकतम फायदा देने के लिए एक अलग कंपनी बनाने का फैसला किया है। बोर्ड ने एचयूएल के प्रबंधन को आइसक्रीम कारोबार को अलग करने के लिए जरूरी तैयारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है। इसमें बाकी व्यवस्था की योजना तैयार करना भी शामिल है।

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement