facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL Q1 results: FMCG कंपनी का मुनाफा 7.3 फीसदी बढ़कर 2,554 करोड़ रुपये रहा

Advertisement

ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ने से HUL के मार्जिन में भी सुधार हुआ है। जून तिमाही में कंपनी की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी है।

Last Updated- July 20, 2023 | 10:14 PM IST
Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट HUL Q3 results: Profit up marginally at Rs 2,519 cr amid low rural demand

देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शुद्ध मुनाफा बाजार के अनुमान के मुताबिक रहा। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 7.3 फीसदी बढ़कर 2,554 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 2,381 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ने से कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हुआ है। जून तिमाही में कंपनी की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी है। इस दौरान कंपनी की आय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 6 फीसदी बढ़कर 15,496 करोड़ रुपये रही।

Also read: रोहित जावा ने HUL के MD एवं CEO का कार्यभार संभाला

HUL के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी रोहित जावा ने कहा, ‘जहां तक हमारे मिशन की बात है तो हम लचीला और प्रतिस्पर्धी बने रहना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा कि खपत मांग में धीमा सुधार हुआ है। ग्राहकों द्वारा मांग में सुधार होने अभी कुछ तिमाही और लगेगी।

जावा ने कहा कि दो साल के आधार पर HUL का प्रदर्शन देखें तो बिक्री में वृद्धि करीब 5 फीसदी रही है। उन्होंने कहा, ‘बिक्री में वृद्धि 75 फीसदी उत्पादों में प्रतिस्पर्धी बनी हुई है। होम केयर और पर्सनल केयर कारोबार में हमारी बिक्री मध्य से उच्च एक अंक में बढ़ी है।’

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement