facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से मिला 963 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस, कंपनी ने बताया आगे का प्लान

Advertisement

कर मांग नोटिस मुंबई में अंतरराष्ट्रीय कर सर्किल-2 के आयकर उपायुक्त द्वारा जारी किया गया। यह कंपनी को 23 अगस्त 2024 को मिला।

Last Updated- August 28, 2024 | 3:18 PM IST
HUL Q1FY25 Results

दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) को आयकर विभाग से 962.75 करोड़ रुपये का मांग नोटिस मिला है। कंपनी ने कहा कि वह इसके खिलाफ अपील दायर करेगी।

एचयूएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, यह नोटिस ग्लेक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर (जीएसकेसीएच) को हॉर्लिक्स, बूस्ट, माल्टोवा और वीवा जैसे ब्रांड वाले हेल्थ फूड्स ड्रिंक्स (एचएफडी) व्यवसाय के बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण के लिए 3,045 करोड़ रुपये के भुगतान पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) की कटौती न करने से संबंधित है।

कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ‘जीएसके’ समूह की संस्थाओं से भारत एचएफडी आईपीआर के अधिग्रहण के लिए भुगतान हेतु 3,045 करोड़ रुपये का प्रेषण करते समय आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार टीडीएस की कटौती न करने के कारण कंपनी से 962.75 करोड़ रुपये (329.33 करोड़ रुपये के ब्याज सहित) की मांग की गई है।’’

Also read: Airtel की शेयर बायबैक के बाद Indus Towers में 50% से ज्यादा हिस्सेदारी होगी

एचयूएल के अनुसार, उक्त आदेश के खिलाफ अपील की जा सकती है और वह भारतीय कानून के तहत ‘‘आवश्यक कार्रवाई’’ करेगी। कर मांग नोटिस मुंबई में अंतरराष्ट्रीय कर सर्किल-2 के आयकर उपायुक्त द्वारा जारी किया गया। यह कंपनी को 23 अगस्त 2024 को मिला।

एचयूएल ने कहा, ‘‘इससे कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं होना चाहिए।’’ इस वर्ष जनवरी में एचयूएल को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) और जुर्माने के रूप में कुल 447.5 करोड़ रुपये का मांग नोटिस भी मिला था।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 2:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement