facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL: यूनिलीवर को भारत में मूल्य निर्धारण में नरमी के आसार- CEO ग्रीम पिटकेथली

Advertisement

HUL के प्रबंधन का यह भी मानना है कि भारत ने शहरी-केंद्रित वृद्धि के साथ बाजार में धीरे धीरे सुधार दर्ज किया है, जबकि शहरी कारोबार सुस्त बना हुआ है।

Last Updated- October 26, 2023 | 10:14 PM IST
Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट HUL Q3 results: Profit up marginally at Rs 2,519 cr amid low rural demand

यूनिलीवर को भारत में मूल्य निर्धारण में संभावित गिरावट का अनुमान है, क्योंकि उसके ​स्किन एवं फैब्रिक क्लींजिंग व्यवसाय काफी हद तक जिंस कीमतों पर निर्भर करते हैं।

यूनिलीवर के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी ग्रीम पिटकेथली ने नतीजों की घोषणा के बाद निवेशकों को बताया, ‘भारतीय फैब्रिक क्लीं​जिंग एवं ​स्किन क्लींजिंग में हमारी कई श्रे​णियां जिंस कीमतों और बाजार में स्थानीय प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करती हैं। हमें प्रतिस्पर्धी और कारोबारी क्षमता बनाए रखने के प्रयास में मूल्य निर्धारण में बदलाव लाना होगा।’

प्रबंधन का यह भी मानना है कि भारत ने शहरी-केंद्रित वृद्धि के साथ बाजार में धीरे धीरे सुधार दर्ज किया है, जबकि शहरी कारोबार सुस्त बना हुआ है।

पिटकेथली ने कहा, ‘भारत में हमारा प्रदर्शन कीमत और बिक्री, दोनों के लिहाज प्रतिस्पर्धी बना हुआ है।’

पिछले सप्ताह, हिंदुस्तान यूनिलीवर ने दूसरी तिमाही में 2,656 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की घोषणा की थी, जो एक साल पहले के 2,665 करोड़ रुपये से 0.3 प्रतिशत कम है। वहीं राजस्व सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़कर 15,364 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि उसने जिंस कीमतों में गिरावट के बाद पिछले 8-9 महीनों के दौरान अपनी उत्पाद कीमतें घटाई हैं।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement