facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL का अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग करने का फैसला

Advertisement

HUL के आइसक्रीम कारोबार में क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे ब्रांड शामिल हैं। HUL के निदेशक मंडल की बुधवार को हुई बैठक में आइसक्रीम कारोबार को अलग करने का फैसला हुआ।

Last Updated- October 24, 2024 | 7:03 AM IST
HUL board decides to separate the ice cream business HUL ice cream business: हिंदुस्तान यूनिलीवर को बोर्ड ने आइसक्रीम बिजनेस को अलग करने का किया फैसला

दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपने आइसक्रीम कारोबार को अलग करने की बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि इस पर निष्पक्ष विचार के लिए स्वतंत्र मूल्यांकन किया गया है। HUL के आइसक्रीम कारोबार में क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम जैसे ब्रांड शामिल हैं।

HUL के निदेशक मंडल की बुधवार को हुई बैठक में आइसक्रीम कारोबार को अलग करने का फैसला किया गया। यह कदम एक स्वतंत्र समिति की सिफारिश पर आधारित है जिसका गठन इस साल सितंबर में किया गया था।

इस समिति ने कहा है कि कंपनी के कारोबार में तीन प्रतिशत का योगदान देने वाले आइसक्रीम कारोबार का एक अलग परिचालन मॉडल है जो कंपनी के अन्य व्यवसायों के साथ तालमेल को सीमित करता है। इस मॉडल में शीत भंडारण संरचना और एक अलग चैनल परिदृश्य शामिल है।

Also read: HUL Q2 Results: हिंदुस्तान यूनिलीवर का नेट प्रॉफिट 2.4% घटा, वॉल्यूम में आई 3% की तेजी

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी रितेश तिवारी ने तिमाही नतीजों की घोषणा के दौरान कहा कि HUL ने आइसक्रीम कारोबार का स्वतंत्र रूप से मूल्यांकन किया है। हालांकि, उन्होंने इससे जुड़ा विवरण साझा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आइसक्रीम कारोबार को ‘प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया’ के जरिये अलग किया जाएगा। इससे कंपनी को अपने मुख्य व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने और सौंदर्य, खाद्य पदार्थ, स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती जैसे खंडों में खुद को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 7:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement