facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL का Vim बनेगा 3,000 करोड़ रुपये वाला ब्रांड

Advertisement

विम ब्रांड डिशवॉशिंग में अग्रणी, अब फ्लोर क्लीनिंग सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार।

Last Updated- December 03, 2024 | 10:45 PM IST
HUL will buy skincare brand Minimalist, the deal will be for around Rs 3,000 crore स्किनकेयर ब्रांड Minimalist को खरीदेगी HUL, करीब 3,000 करोड़ रुपये में होगा सौदा

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का विम ब्रांड जल्द ही 3,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। विम डिशवॉशिंग क्षेत्र के बाजार में अग्रणी है। कंपनी के पास 19 ऐसे ब्रांड हैं जिनका राजस्व 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

चूंकि डिशवॉशिंग क्षेत्र में विम अग्रणी है। इसलिए कंपनी ने अब उसी ब्रांड के साथ फ्लोर क्लीनिंग श्रेणी में प्रवेश किया है। एचयूएल के कार्यकारी निदेशक (होम केयर) श्रीनंदन सुंदरम ने बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘विम अब किसी भी समय 3,000 करोड़ रुपये का स्तर कर लेगा।’

सुंदरम ने बताया, ‘हम उपभोक्ता परीक्षण के आधार पर ब्रांड के साथ आगे बढ़ रहे हैं और हम बेहतर उत्पाद होने की बात के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। लेकिन हम यह स्वीकार करते हैं कि प्रतिस्पर्धा कड़ी है।’ उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा ने इस श्रेणी को बनाया है। इसलिए कंपनी चमत्कार की उम्मीद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हम इस श्रेणी के निर्माण में निवेश करेंगे। ‘फ्लोर’ के प्रति हमारा नजरिया यह है कि अगर आप लंबे समय के हिसाब से फ्लोर श्रेणी को देखेंगे को पाएंगे कि यह जैसा पहले था, वैसा ही अब भी है। इसमें वृद्धि नहीं हुई है। इसका मतलब कि जो लोग अभी भी फिनाइल या दूसरे उत्पाद इस्तेमाल कर रहे हैं, वे उनका उपयोग करना जारी रखे हुए हैं।’

एचयूएल के राजस्व में सबसे अधिक योगदान करने वाली श्रेणी के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि यह वृद्धि वॉल्यूम पर आधारित होगी। सुंदरम ने कहा, ‘हम बहुत ज्यादा मूल्य निर्धारण नहीं देख रहे हैं। जहां तक हमारे पोर्टफोलियो का सवाल है, तो हम आगे की तिमाही में अपनी प्रतिस्पर्धी क्षमता बरकरार रखेंगे।’

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement