facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akasa Air के उड़ेगें सैकड़ों नए विमान, दुनियाभर में पहुंच से लेकर लर्निंग एकेडमी खोलने तक का बन रहा प्लान

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 4:41 PM IST
Akasa Air

Akasa Air इस साल के अंत तक तीन अंक में यानी 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) विनय दुबे ने कहा कि हमारा इस साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय होने का इरादा है। इसके अलावा हम बेंगलूरु में लर्निंग अकादमी भी स्थापित करने की मंशा रखते हैं। उन्होंने बताया कि Akasa ने पहले ही 72 विमानों का ऑर्डर दे दिया है। इनमें से 18 विमान उसे मिल चुके हैं।

दुबे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल के अंत तक हम विमानों का बड़ा ऑर्डर देने जा रहे हैं। मैं संख्या के बारे में नहीं बताऊंगा लेकिन यह तीन अंक में एक बड़ी संख्या होगी।’’ दुबे ने कहा कि अगले एक साल में Akasa 300 पायलटों की नियुक्ति करेगी। इसके अलावा कंपनी बेंगलूरु में लर्निंग केंद्र खोलेगी। उन्होंने कहा कि हमें अगले एक दशक में 3,500 पायलटों की जरूरत होगी।

बयान में कहा गया है कि कंपनी ने अपने परिचालन के छह माह पूरे कर लिए हैं। यह अपने खंड में सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन कंपनी है। Akasa Air बेंगलूरु से प्रतिदिन 36 उड़ानों का परिचालन करती है। यह शहर में तीसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement