facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हयात का अगले पांच-छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य

Advertisement

हयात होटल्स अपने पोर्टफोलियो से अतिरिक्त वैश्विक ब्रांड को भारत में पेश करने के अवसरों की भी सक्रियता से तलाश कर रही है।

Last Updated- October 27, 2024 | 2:54 PM IST
Hyatt Hotels plans to reach 100 properties in India within 5-6 years हयात का अगले पांच-छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य

वैश्विक आतिथ्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हयात होटल्स कॉरपोरेशन का अगले पांच से छह साल में भारत में अपने होटल की संख्या को दोगुना कर 100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कंपनी का इरादा अपने शीर्ष वैश्विक वृद्धि के बाजारों में से एक भारत में मौजूद अवसरों का लाभ उठाने का है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हयात होटल्स कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण-पश्चिम एशिया) संजय शर्मा ने ईमेल के जरिये दिए गए साक्षात्कार में बताया कि कंपनी हयात के पोर्टफोलियो से अतिरिक्त वैश्विक ब्रांड को भारत में पेश करने के अवसरों की भी सक्रियता से तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत में अपनी विस्तार योजनाओं को लेकर उत्साहित हैं। अपनी मजबूत पाइपलाइन और रणनीतिक विकास पहल के साथ हमें भरोसा है कि हम अगले 5-6 साल में 100 होटल का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य भारत में फलते-फूलते यात्रा और आतिथ्य उद्योग, उच्च गुणवत्ता वाले आतिथ्य की बढ़ती मांग और यात्रियों के साथ हमारे ब्रांड के मजबूत संबंध से प्रेरित है।’’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि कंपनी अगले पांच साल में भारत में कितनी संपत्तियां और कमरे खोलने की योजना बना रही है। वर्तमान में हयात होटल्स के पास दक्षिण-पश्चिम एशिया में नौ अलग-अलग ब्रांड में 52 होटल हैं (भारत में 50 और नेपाल में दो)।

Also read: Market Outlook: विदेशी निवेशक और ग्लोबल रुख से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

भारत में अन्य वैश्विक ब्रांड लाने की कंपनी की योजनाओं पर उन्होंने कहा, ‘‘हम हयात के पोर्टफोलियो से अतिरिक्त वैश्विक ब्रांड को भारत में पेश करने के अवसरों की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं। हाल ही में, हयात ने ग्रैंड हयात मुंबई में ‘ग्रैंड शोरूम’ पेश किया है।

शर्मा ने कहा कि यह भारत में कंपनी की व्यावसायिक उपस्थिति को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। निकट भविष्य में कंपनी की विस्तार योजना पर शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में हयात की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हयात रीजेंसी ब्रांड नए गंतव्यों में उतरने जा रहा है। इसके तहत हयात रीजेंसी कसौली और हयात रीजेंसी गाजियाबाद की शुरुआत होने जा रही है।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 2:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement