facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एआई, लाइफ साइंसेज व जीसीसी का रणनीतिक केंद्र बना हैदराबाद, विस्तार करेगी ट्रेडेंस

Advertisement

इसे शहर के फार्मास्युटिकल के मजबूत आधार, गहन प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं और अ​धिक मूल्य वाले निवेश को बढ़ावा देने वाले नीतिगत माहौल का मदद मिल रही है

Last Updated- February 17, 2026 | 10:14 PM IST
AI

हैदराबाद तेजी से उन बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) के लिए रणनीतिक केंद्र के तौर पर उभर रहा है, जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, लाइफ साइंसेज और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पर अपना ध्यान और ज्यादा बढ़ा रही हैं। इसे शहर के फार्मास्युटिकल के मजबूत आधार, गहन प्रौद्योगिकी प्रतिभाओं और अ​धिक मूल्य वाले निवेश को बढ़ावा देने वाले नीतिगत माहौल का मदद मिल रही है।

इस सप्ताह बायोएशिया के बारे में कई घोषणाओं ने इस बदलाव को दिखाया, जिसमें वै​श्विक फर्मों ने तेलंगाना की राजधानी से आधुनिक परिचालनों को बढ़ाने के लिए पूंजी और प्रतिभा देने का वादा किया गया।

वै​श्विक डेटा साइंस और एआई समाधान प्रदाता कंपनी अमेरिका की ट्रेडेंस ने हैदराबाद के नानकरामगुडा में 20,000 वर्ग फुट का डिलिवरी और नवाचार केंद्र पेश करने की घोषणा की, जो इसके भारतीय परिचालनों में बड़े विस्तार का चिह्नित करता है।

डेटा साइंस और एआई समाधान कंपनी की योजना है कि तेलंगाना में कर्मचारियों की अपनी मौजूदा संख्या 400 को साल 2027 तक बढ़ाकर 2,200 से ज्यादा किया जाए, जिसमें साल 2026 में लगभग 700 पद और अगले साल 1,100 और पद जोड़े जाएंगे।

कंपनी ने कहा कि यह विस्तार वै​श्विक लाइफ साइंसेज, स्वस्थ्य सेवा, खुदरा और उपभोक्ता वस्तुओं वाले ग्राहकों के लिए उद्यम एआई डिलिवरी के प्रमुख केंद्र के तौर पर हैदराबाद पर उसके दीर्घाव​धिक के दांव को दिखाता है।

ट्रेडेंस के मुख्य प्रौद्योगिकी अ​धिकारी और सह-संस्थापक सुमित मेहरा ने कहा, ‘हैदराबाद लाइफ साइंसेज का भारत का पावरहाउस और जीसीसी के लिए शीर्ष स्तर वाला गंतव्य बन गया है। हमारे विस्तार की घोषणा शहर के दमदार डेटा और एआई प्रतिभा के परिदृश्य के साथ-साथ इसके तेजी से विकसित हो रहे खुदरा, सीपीजी और कंज्यूमर जीसीसी पारि​स्थितिकी तंत्र में रणनीतिक निवेश को दिखाती है।’

Advertisement
First Published - February 17, 2026 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement