facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai GM Deal: ह्युंडै ने किया जनरल मोटर्स का तलेगांव संयंत्र खरीदने के लिए करार

Advertisement

2008 में शुरू हुए इस संयंत्र में हर साल 13 लाख कार और 16 लाख इंजन बनाए जा सकते हैं। अगर ह्युंडै यह सौदा पूरा कर लेती है तो भारत में उसकी उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी।

Last Updated- March 13, 2023 | 10:42 PM IST
Hyundai GM Deal: Hyundai signs deal to buy General Motors' Talegaon plant
BS

ह्युंडै इंडिया महाराष्ट्र के तलेगांव में जनरल मोटर्स (GM) इंडिया का कारखाना खरीदना चाहती है और उसके लिए आज कंपनी ने करार किया। अमेरिका की कंपनी GM ने जनवरी 2020 में यही संयंत्र बेचने के लिए चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स के साथ करार किया था मगर चीनी कंपनी को समय पर भारत सरकार से जरूरी मंजूरी नहीं मिल पाईं और सौदा नहीं हो सका।

जनरल मोटर्स ने 2020 में तलेगांव संयंत्र में उत्पादन बंद कर दिया था। 2008 में शुरू हुए इस संयंत्र में हर साल 13 लाख कार और 16 लाख इंजन बनाए जा सकते हैं। अगर ह्युंडै यह सौदा पूरा कर लेती है तो भारत में उसकी उत्पादन क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो जाएगी।

कोरिया की इस कंपनी के फिलहाल चेन्नई के पास दो कारखाने हैं, जिनमें सालाना 8.24 लाख कार बन सकती हैं। दोनों कारखाने अभी 93 फीसदी क्षमता पर चल रहे हैं।

ह्युंडै ने कहा, ‘सौदे के तहत जनरल मोटर्स इंडिया के तलेगांव संयंत्र की जमीन, इमारत और उत्पादन से जुड़ी मशीनरी तथा उपकरणों का अधिग्रहण किया जाएगा।’ इन संपत्तियों की निश्चित खरीद का सौदा इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी को संबंधित सरकारी विभागों से नियामकीय मंजूरी और सभी हितधारकों से मंजूरी मिलती है या नहीं।

ह्युंडै इंडिया कार उत्पादन के मामले में मारुति सुजूकी के बाद दूसरी सबसे बड़ी भारतीय कंपनी है। मगर इसकी बाजार हिस्सेदारी केवल 14.9 फीसदी है, जबकि मारुति का 42.3 फीसदी बाजार पर कब्जा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी तक ह्युंडै की बिक्री 18.3 फीसदी बढ़ गई और उसने कुल 5,16,946 कार बेचीं।

टाटा मोटर्स देश की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है और ह्युंडै को कड़ी टक्कर दे रही है। यदि ह्युंडै को तलेगांव कारखाना मिल गया तो वह टाटा मोटर्स से काफी आगे निकल सकती है।

जनरल मोटर्स का अभी भारतीय सहयोगी कंपनी के कर्मचारी यूनियन के साथ विवाद चल रहा है। यूनियन में तलेगांव संयंत्र के करीब 1,000 कर्मचारी शामिल हैं और वह चाहता है कि बीच की अवधि के लिए नए खरीदार के साथ उनकी नौकरी और पगार पक्की की जाए।

पुणे औद्योगिक अदालत के निर्देश के तहत हाल ही में एक मध्यस्थ ने कंपनी तथा यूनियन के साथ दो दौर की बातचीत की है। लेकिन अदालत से बाहर की बातचीत का अभी कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि संभावित खरीदार ह्युंडै इन कर्मचारियों को काम पर रखेगी या नहीं।

वित्त वर्ष 2022 में ह्युंडै को कर काटने के बाद 2,861 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो उससे पिछले वित्त वर्ष से 54 फीसदी अधिक रहा। ह्युंडै इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी उन्सू किम ने जनवरी में कहा था कि कंपनी 2028 तक 6 इले​क्ट्रिक वाहन लाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘ह्युंडै पहली कंपनी थी, जिसने 2019 में लंबी दूरी तक चलने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना इलेक्ट्रिक उतारी। हम भारत में 2028 तक 6 इले​क्ट्रिक वाहन लाने के लिए चरणद्ध तरीके से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement