facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai का शुद्ध मुनाफा 6.3 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

जीएसटी कटौती से मांग मजबूत, लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव

Last Updated- February 03, 2026 | 9:33 AM IST
Hyundai

ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) का संचयी शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में सालाना 6.3 प्रतिशत बढ़कर 1,234 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल सितंबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कमी के बाद मांग मजबूत होने से कंपनी के वाहनों की बिक्री बढ़ी है, जिससे इसे फायदा पहुंचा। ह्युंडै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में वाहनों की मांग कई नीतिगत उपायों के कारण बढ़ी है, जिनमें पिछले बजट में की गई आयकर में कमी, जीएसटी दरों में कटौती और 2025 में भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संचयी ब्याज दरों में कमी शामिल हैं।

गर्ग ने कहा कि जीएसटी दर में कटौती के बाद सभी खंडों में वृद्धि दिखाई दे रही है मगर वाहन उद्योग के आंकड़ों में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बढ़ती लोकप्रियता की झलक मिलती है। उन्होंने बताया कि जनवरी और अगस्त के बीच हैचबैक की वाहनों की बिक्री में 22.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी मगर सितंबर से दिसंबर के बीच उनकी हिस्सेदारी घटकर 21.4 प्रतिशत रह गई। दूसरी तरफ, एसयूवी की हिस्सेदारी इसी अवधि में 22.1 प्रतिशत से बढ़कर 23 प्रतिशत हो गई। हालांकि, कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 6.3 प्रतिशत बढ़ा है, मगर तिमाही आधार पर इसमें 21.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

एचएमआईएल के निवेशक संबंध प्रमुख के एस हरिहरन ने कहा कि तिमाही के दौरान मार्जिन क्रमिक गिरावट कई कारणों से आई जिसमें कंपनी के पुणे संयंत्र पर आई अधिक लागत भी शामिल है। यह संयंत्र 1 अक्टूबर से शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि मौसमी कारकों के कारण निर्यात में भी तिमाही आधार पर कमी दर्ज की गई जिससे मार्जिन पर भी असर पड़ा। इसके अलावा, जिंसों की बढ़ती कीमतें खासकर मूल्यवान धातुओं, एल्युमीनियम और तांबा के कारण तिमाही के दौरान लागत बढ़ गई। हालांकि, हरिहरन ने कहा कि इनमें से कुछ प्रतिकूल असर की भरपाई पिछली तिमाही की तुलना में छूट में कुछ हद तक कमी से आंशिक रूप से हो गई।

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement