facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai भारत में ला सकती है 3 अरब डॉलर का IPO, कोटक महिंद्रा और मॉर्गन स्टेनली को बनाया सलाहकार

Advertisement

इंटरनेशनल फाइनेंसिंग रिव्यू (IFR) की रिपोर्ट के अनुसार Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड जून में IPO के लिए अर्जी दाखिल करने की योजना बना रही है।

Last Updated- May 27, 2024 | 4:19 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Hyundai मोटर कंपनी भारत में अपनी यूनिट का IPO लाने की योजना बना रही है। इसके लिए उसने कोटक महिंद्रा बैंक और मॉर्गन स्टेनली को सलाहकार के रूप में शामिल किया है। यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

अभी तक सिटीग्रुप, एचएसबीसी और जेपी मॉर्गन को सलाहकार के रूप में चुना गया था। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस IPO से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को करीब 2.5 अरब डॉलर मिल सकते हैं।

इंटरनेशनल फाइनेंसिंग रिव्यू (IFR) की रिपोर्ट के अनुसार Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड जून में IPO के लिए अर्जी दाखिल करने की योजना बना रही है। IFR ने यह भी कहा है कि कोटक और मॉर्गन स्टेनली इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह IPO करीब 3 अरब डॉलर तक जुटा सकता है।

2.5 से 3 अरब डॉलर का यह IPO भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 2022 के आईपीओ जितना बड़ा हो सकता है, जिसने उस वक्त करीब 20,600 करोड़ रुपये ($2.5 बिलियन) जुटाए थे। बैंकों की यह लिस्ट अभी बदल भी सकती है और शेयर बिक्री के आकार और समय को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अगर दक्षिण कोरियाई कंपनी IPO के लिए आगे बढ़ती है, तो वह जुटाए गए धन का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए करेगी।

पिछले सात महीनों में भारत का BSE सेंसेक्स स्टॉक इंडेक्स करीब 20 फीसदी चढ़ चुका है और रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, आगामी राष्ट्रीय चुनाव (जिनका मतदान शनिवार को खत्म होना है) से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ रहा है। भारत के शेयरों में उतार-चढ़ाव का पैमाना आज दो साल के लगभग उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 4:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement