facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor India जून से अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 8.2 लाख यूनिट सालाना करेगी

Advertisement
Last Updated- January 16, 2023 | 6:06 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

वाहन कंपनी ह्युंडै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) इस साल जून से अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर सालाना 8.2 लाख इकाई सालाना करेगी। एचएमआईएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार के साथ ही कंपनी ने अपने लंबित ऑर्डर को पूरा करने के उद्देश्य से यह फैसला किया है।

वर्तमान में कंपनी के पास लगभग 1.15 लाख इकाई के ऑर्डर लंबित है, जिनमें से ज्यादातर ऑर्डर उसकी लोकप्रिय एसयूवी ‘क्रेटा’ और ‘वेन्यू’ के हैं।

ह्युंडै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने यहां ‘वाहन प्रदर्शनी-2023’ के मौके पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘इस साल सेमीकंडक्टर की स्थिति बेहतर हो रही है। इसलिए हम ग्राहकों के ऑर्डर को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल उद्योग इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की कमी से जूझ रहा था लेकिन अब स्थिति बेहतर हो रही है। एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘वर्तमान में कंपनी के पास लगभग 1.15 लाख इकाई ऑर्डर लंबित हैं।

इनमें से ज्यादातर क्रेटा और वेन्यू एसयूवी के ऑर्डर हैं।’’ गर्ग ने कहा, ‘‘हम आपूर्ति बढ़ा रहे हैं… पिछले साल क्रेटा का उत्पादन 1,40,000 इकाई रहा, जो 2021 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक था। हम जून, 2023 से संयंत्र क्षमता को मौजूदा सालाना 7,60,000 इकाई से ​​बढ़ाकर 8,20,000 इकाई करेंगे।’’

Advertisement
First Published - January 16, 2023 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement