facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor India तमिलनाडु में करेगी 20,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 4:35 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करने और वाहन मंचों के आधुनिकीकरण के लिए तमिलनाडु में अगले 10 साल में चरणबद्ध तरीके से 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) उन्सू किम ने बयान में कहा, “हुंदै तमिलनाडु में सबसे बड़े निवेशकों में से एक रही है और लगातार निवेश करती रही है। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुंदै की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा, “दीर्घकालिक योजना के रूप में कंपनी ने भारत में हुंदै के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण के लिए एक आधार के रूप में तमिलनाडु को विकसित करने और स्थापित करने की योजना को अंतिम रूप दिया है।”

कंपनी ने कहा कि वह एक बैटरी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिसकी क्षमता 1,78,000 बैटरी सालाना की होगी। कंपनी इसके अलावा अलगे पांच वर्षों में प्रमुख राजमार्गों पर मुख्य स्थानों पर 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन भी लगाएगी।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement