facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motors 2025 में लॉन्च करेगी क्रेटा इलेक्ट्रिक, EV बाजार में दोगुनी ग्रोथ की उम्मीद

Advertisement

2030 तक EV की हिस्सेदारी 17% पहुंचने की संभावना; ह्युंडै की उत्पादन क्षमता 2028 तक 11 लाख वाहन तक बढ़ेगी

Last Updated- January 13, 2025 | 10:27 PM IST
Hyundai Motor

शेयर बाजार में शुरुआत करने के बाद क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी का अपना पहला मॉडल लाने के लिए ह्युंडै मोटर इंडिया तैयार है। कंपनी को उम्मीद है कि साल 2025 में बड़े मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के कई मॉडल उतारने की वजह से देश में ईवी कारों का वॉल्यूम अगले दो साल में दोगुना हो जाएगा जो अभी लगभग 1,06,000 है।

ह्युंडै इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग के अनुसार बेहतर होते पारिस्थितिकी तंत्र की वजह से ईवी कारों का इस्तेमाल भी मौजूदा 2.4 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर साल 2030 तक 17 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। क्रेटा ईवी को 17 से 22 जनवरी के दौरान दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी में पेश किया जाएगा।

कंपनी क्रेटा ईवी के बाद तीन और ईवी मॉडल लाने की योजना बना रही है। कंपनी को यह भी उम्मीद है कि साल 2028 तक उसकी क्षमता 11 लाख तक पहुंच जाएगी जो फिलहाल 8,24,000 है। इसकी वजह यह है कि पुणे संयंत्र, जिसके पहले चरण की क्षमता 1,70,000 वाहन है, साल 2025 की चौथी तिमाही में चालू हो जाएगा और उसके बाद 80,000 वाहन की क्षमता वाला दूसरा चरण चालू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुणे संयंत्र का परिचालन इस कैलेंडर वर्ष की चौथी तिमाही के दौरान शुरू होगा। इससे पहले चरण में हमें 1,70,000 वाहन और दूसरे चरण में 80,000 वाहन क्षमता मिलेगी। वर्तमान में हमारी क्षमता 8,24,000 है और साल 2028 तक क्षमता 11 लाख हो जाएगी।

गर्ग ने कहा, ‘अगर आप ईवी की थोक बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2023 में वे 2.4 प्रतिशत की पैठ के साथ करीब 1,06,000 होंगे। मेरा मानना है कि साल 2030 तक ईवी की पैठ 17 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। निजी तौर पर मुझे लगता है कि अगले दो साल में ईवी का वॉल्यूम दोगुना हो सकता है। उन्होंने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि साल 2026 ईवी को बढ़ाने वाला वर्ष होगा। साल 2025 में कोई न कोई बड़ा विनिर्माता ईवी पेश करेगा।’

Advertisement
First Published - January 13, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement