facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai का तमिलनाडु में 20,000 करोड़ रुपये बड़ा निवेश, EV सेगमेंट पर पकड़ मजबूत करने की योजना

Advertisement
Last Updated- May 11, 2023 | 10:39 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
BS

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और संबंधित तंत्र में अपनी मौजूदगी का विस्तार करने के लिए ह्युंडै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने वर्ष 2023 से अगले 10 वर्षों की अवधि के दौरान तमिलनाडु में लगभग 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है। उत्पादन की मात्रा बढ़ाने और नए EV मॉडल पेश करने की योजना है। भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी 1,78,000 इकाई की वार्षिक क्षमता वाली बैटरी पैक असेंबली संयंत्र स्थापित करेगी और अगले पांच साल के दौरान राज्य भर में 100 EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

वर्ष 2022 में ह्युंडै ने कुल 1,81,000 वाहनों का निर्यात किया था, जिसमें केवल गैस-तेल इंजन वाले वाहनों का योगदान रहा। योजना के अनुसार कंपनी वर्ष 2023 तक इसे निर्यात को बढ़कर 3,19,000 वाहनों तक करेगी और श्रीपेरंबदूर इकाई को तेल-गैस इंजन वाले वाहनों तथा EV के क्षेत्रीय निर्यात केंद्र के रूप में तब्दील किया जाएगा।

यह दूसरा ऐसा बड़ा निवेश है, जिसे राज्य में फरवरी में उसकी नई EV नीति की घोषणा के बाद किसी प्रमुख कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस नीति में विनिर्माताओं, ग्राहकों और चार्जिंग अवसंरचना प्रदाताओं के लिए रियायतें दी जा रही हैं।

इस नीति की घोषणा के कुछ दिनों के भीतर ही सॉफ्टबैंक समर्थित ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भी कृष्णागिरी जिले में पोचमपल्ली इकाई में अपनी विस्तार योजनाएं लाई थी, जिसमें चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र और 20 गीगा वॉट बैटरी विनिर्माण इकाई के लिए लगभग 7,614 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी उनसू किम ने कहा कि यह करार तमिलनाडु में भविष्य की टिकाऊ तकनीक बनाने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ह्युंडै आर्थिक, सामाजिक और सतत विकास के हमारे साझा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेगी।

Also Read: Hyundai Exter: हुंडई ला रही नई मिनी SUV, Tata Punch से होगी सीधी टक्कर

हम 10 साल की अवधि में करीब 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह दीर्घकालिक निवेश हमारी विनिर्माण क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा और श्रीपेरंबदूर में हमारे उत्पादन की मात्रा को भी बढ़ाएगा।

तमिलनाडु में ह्युंडै संयंत्र की नींव दिसंबर 1996 में रखी गई थी और इसका दूसरा कारखाना फरवरी 2008 में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ आया था। कंपनी ने जून 2021 में इस इकाई से अपनी एक करोड़ कारें पेश की थीं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार कंपनी अब तक राज्य में 23,900 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है और 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा अन्य 2,50,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है।

Advertisement
First Published - May 11, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement