facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai को मिला 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का Tax Notice, ये है वजह

Advertisement

Hyundai ने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायाधिकरण के समक्ष कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करेगी।

Last Updated- November 26, 2024 | 4:09 PM IST
Hyundai received tax notice of more than Rs 5 crore, this is the reason Hyundai को मिला 5 कोरड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स नोटिस, ये है वजह

Hyundai Tax Notice: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड को कथित अतिरिक्त ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ दावे के लिए महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण से ब्याज सहित पांच करोड़ रुपये से अधिक की मांग के साथ कारण बताओ नोटिस मिला है। ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ या आईटीसी वह कर है जो कोई व्यवसाय खरीद तथा बिक्री पर चुकाता है।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने सोमवार 25 नवंबर को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, उसे महाराष्ट्र राज्य कर प्राधिकरण से कारण बताओ नोटिस मिला है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ‘‘अतिरिक्त आईटीसी का दावा’’ मानदंडों के अनुसार और कंपनी द्वारा भुगतान किए गए आरसीएम (रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म) कर के अनुरूप नहीं है। इसमें कहा गया, ‘‘कारण बताओ नोटिस में उल्लिखित कुल मांग राशि में कर 2.741 करोड़ रुपये और ब्याज 2.279 करोड़ रुपये का है।’’

Also read: Adani Group को एक और झटका! Fitch ने 4 कंपनियों का आउटलुक घटाया; स्टॉक्स में आई 8% तक की बड़ी गिरावट

एचएमआईएल ने कहा कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायाधिकरण के समक्ष कारण बताओ नोटिस का जवाब दाखिल करेगी। कंपनी ने कहा, ‘‘इस कारण बताओ नोटिस के कारण कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।’’

Advertisement
First Published - November 26, 2024 | 3:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement