facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai ने चेन्नई में EV चार्जिंग स्टेशन किया स्थापित, तमिलनाडु में 100 सुविधाएं लगाने की योजना

Advertisement

Hyundai की प्रसे विज्ञप्ति के अनुसार, 180 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन में 150 किलोवाट और 30 किलोवाट कनेक्टर शामिल हैं। यहां स्पेंसर प्लाजा में स्थापित किया गया है।

Last Updated- May 27, 2024 | 2:50 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Representative Image

वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (Hyundai Motor India Limited) ने यहां अपने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) फास्ट चार्जिंग स्टेशन के उद्घाटन की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी के अनुसार, यह तमिलनाडु में ऐसी 100 सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में उसका पहला कदम है। प्रसे विज्ञप्ति के अनुसार, 180 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन में 150 किलोवाट और 30 किलोवाट कनेक्टर शामिल हैं। यहां स्पेंसर प्लाजा में स्थापित किया गया है। यह ब्रांड तथा मॉडल से परे सभी चार पहिया वाहनों की जरूरतों को पूरा करेगा।

एचएमआईएल के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट प्लानिंग) जे. वान रयू के हवाले से विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ भारत में एचएमआईएल के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए चेन्नई में अपने पहले 180 किलोवाट फास्ट पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है।

हुंदै के ‘‘मानवता के लिए प्रगति’’ के दृष्टिकोण के अनुरूप हमारा लक्ष्य सभी ईवी उपयोगकर्ताओं की सुविधा बढ़ाना है। इसलिए हमारे चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल कोई भी चार-पहिया ईवी उपयोगकर्ता कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ईवी परिवेश को बढ़ाने और राज्य भर में ईवी अपनाने के लिए अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए एचएमआईएल ने समूचे तमिलनाडु में 100 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।’’

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement