facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IITs में होगी हुंदै बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन की रिसर्च, 5 साल में 70 लाख डॉलर का निवेश

Advertisement

दक्षिण कोरियाई समूह ने आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास के साथ गठजोड़ किया है। बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन (विद्युतीकरण) अनुसंधान में 5 वर्षों में 70 लाख डॉलर का निवेश

Last Updated- December 03, 2024 | 6:42 PM IST
Hyundai Motor

हुंदै मोटर ग्रुप (Hyundai Motors) ने बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) के क्षेत्र में अनुसंधान को गति देने के लिए तीन आईआईटी संस्थानों के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इसमें पांच वर्षों में 70 लाख डॉलर का निवेश होने का अनुमान है।

वाहन समेत कई क्षेत्रों में मौजूदगी रखने वाले दक्षिण कोरियाई समूह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास के साथ गठजोड़ किया है। हुंदै मोटर ग्रुप ने आईआईटी के साथ बैटरी और इलेक्ट्रिक वाहन (विद्युतीकरण) से संबंधित अनुसंधान संयुक्त रूप से करने के लिए 2025 से 2029 तक पांच वर्षों में लगभग 70 लाख डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

समूह ने बयान में कहा कि सहयोग के तहत आईआईटी दिल्ली परिसर में हुंदै उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) की स्थापना की जाएगी और हुंदै मोटर ग्रुप के प्रायोजन के माध्यम से संचालित होगी। उन्होंने कहा कि हुंदै उत्कृष्टता केंद्र का प्राथमिक उद्देश्य बैटरी और विद्युतीकरण में प्रगति को आगे बढ़ाना है, जिसे विशेष रूप से भारतीय बाजार की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजायन किया गया है।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 6:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement