facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

एयरलाइन उद्योग पर टैक्स नहीं लगता, ऐसा सोचना गलत है: IATA

Last Updated- June 05, 2023 | 3:57 PM IST
air passenger

अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र पर टैक्स नहीं लगने की दलीलों को खारिज करते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) ने कहा है कि करीब सात अरब अंतरराष्ट्रीय उड़ान टिकटों के विश्लेषण से पता चलता है कि एयरलाइन कंपनियों ने टैक्स और फीस में 380 अरब डॉलर का भुगतान किया है।

IATA 300 से ज्यादा एयरलाइंस का समूह है। इनमें भारतीय विमानन कंपनियां भी शामिल हैं। यहां IATA की सालाना आम बैठक (AGM) को संबोधित करते हुए इसके महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि यह तर्क कि अंतरराष्ट्रीय विमानन पर टैक्स नहीं लगता है, सही नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने 2018 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की करीब करीब सात अरब टिकटों के आंकड़े का विश्लेषण किया, जिससे पता चलता है कि एयरलाइन कंपनियों ने टैक्स और फीस में 380 अरब डॉलर से ज्यादा का भुगतान किया है, जो कि टिकट की कीमत का 33 प्रतिशत से ज्यादा है।”

वॉल्श ने कहा कि अगर इसमें हम घरेलू उड़ानों को भी शामिल कर लेंगे तो 380 अरब डॉलर का आंकड़ा 500 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि नीति बनाने वाले तथ्यों को देखें, सिर्फ कल्पना के आधार पर बात नहीं करें। वॉल्श ने कहा कि कोरोनो वायरस महामारी से प्रभावित होने के बाद अब एयरलाइन उद्योग मुनाफे में पहुंच रहा है। हालांकि, मुनाफे का मार्जिन काफी कम है।

Also read: ITR Filing 2023: कैपिटल गेन पर कब उठा सकते हैं डिडक्शन का फायदा

उन्होंने कहा कि 803 अरब डॉलर की कुल कमाई के साथ एयरलाइंस का नेट मुनाफा इस साल 9.8 अरब डॉलर रहेगा। दूसरे नजरिये से देखें, तो एयरलाइंस को एक यात्री पर औसतन 2.25 डॉलर मिलेंगे। यह रकम काफी कम है।

First Published - June 5, 2023 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट