facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IATA summit: विदेशी विमानन कंपनियों की टैक्स संबंधी चुनौतियों को हल करे भारत- वॉश

Advertisement

वॉश ने कहा कि यह अच्छा है या बुरा है यह पता नहीं है मगर भारत की कर प्रणाली काफी जटिल है।

Last Updated- June 03, 2025 | 10:49 PM IST
IATA

इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) महानिदेशक विली वॉश ने आज कहा कि अगर भारत को अपनी विमानन क्षेत्र की क्षमता को पूरी तरह भुनाना है तो उसे विदेशी विमानन कंपनियों के समक्ष आने वाली हालिया कर संबंधी चुनौतियों का समाधान करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उसका कर कानून कैसे लागू होता है।

पिछले साल अगस्त में वस्तु एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने एमिरेट्स, ब्रिटिश एयरवेज, लुफ्थांसा, सिंगापुर एयरलाइंस और कतर एयरवेज सहित 10 विदेशी विमानन कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसमें करीब 10,000 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर नहीं चुकाने की बात कही गई थी।

डीजीजीआई का दावा था कि इन विमानन कंपनियों के विदेशी मुख्यालयों को विमान के रखरखाव, चालक दल के वेतन और किराये जैसी सेवाएं रिवर्स चार्ज प्रणाली के तहत उनकी भारतीय इकाईयों को कर योग्य आपूर्ति का गठन करती है। जांच अगस्त 2023 में शुरू की गई थी और इन विमानन कंपनियों की भारतीय इकाई के अधिकारियों को दिसंबर और जनवरी में इन लेनदेन और उनके कर उपचार को समझाने के लिए बुलाया गया था।

दिल्ली में आईएटीए की सालाना आम बैठक के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वॉल्श ने कहा, ‘जब भी हम भारत के बारे में बात करते हैं तो कराधान हमेशा एजेंडे में शामिल रहने वाला मुद्दा होता है और खासकर उन कंपनियों के लिए जो यहां काम करती हैं।’ उन्होंने कहा कि यह अच्छा है या बुरा है यह पता नहीं है मगर भारत की कर प्रणाली काफी जटिल है। चूंकि यह लंबे अरसे से जारी है इसलिए यह हमारे उद्योग के लिए एक तरह से ‘विशेषता’ बन गई है और हमारे लिए यह कोई नया मुद्दा नहीं है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समस्या कराधान के अस्तित्व को लेकर नहीं है, बल्कि इसकी व्याख्या और क्रियान्वयन के तरीके के बारे में अनिश्चितता की है। उन्होंने कहा, ‘देश को पूरी क्षमता का उपयोग करने और इस दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलने के लिए कराधान के मुद्दों का समाधान करना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको कराधान को खत्म करना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि आपको इस बारे में स्पष्ट समझ होनी चाहिए कि कराधान नियम कैसे लागू होते हैं।’

वॉल्श ने कहा, ‘विमानन कंपनियों को कभी-कभी मौजूदा नियम की एक नई व्याख्या मिलती है जो पहले की व्याख्या से पूरी तरह अलग होती है। ऐसी स्थिति में करों के लिए दावा किया जाता है जो भुगतान नहीं किया गया है और यह लंबे समय तक कानूनी विवाद और चर्चाओं की ओर ले जाता है जो अंततः हल हो जाती है। कई मामलों में यह एयरलाइन के पक्ष में जाता है।’

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement