facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBA को आरईआई-2024 में बायोगैस क्षेत्र में 1,600 करोड़ रुपये का निवेश मिलने की उम्मीद

Advertisement

आईबीए के चेयरमैन गौरव केडिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आरईआई-2024 में बायोगैस क्षेत्र में करीब 1,600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा होने की उम्मीद है।”

Last Updated- September 29, 2024 | 4:40 PM IST
IBA
Representative Image

भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) को बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नवीकरणीय ऊर्जा भारत एक्सपो (आरईआई) 2024 के दौरान इस क्षेत्र में लगभग 1,600 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। बायोगैस परिचालकों, विनिर्माताओं और संयंत्र योजनाकारों का प्रतिनिधित्व करने वाला देश का अग्रणी निकाय आईबीए इस उच्चस्तरीय आयोजन से मिलने वाले अवसरों के प्रति आशान्वित है।

आईबीए के चेयरमैन गौरव केडिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आरईआई-2024 में बायोगैस क्षेत्र में करीब 1,600 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा होने की उम्मीद है।”

उन्होंने कहा कि आरईआई एक्सपो-2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक भागीदारी होने की उम्मीद है। केडिया ने बायोगैस क्षेत्र की विशाल गैर-प्रयुक्त क्षमता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मिश्रण में इसका वर्तमान योगदान एक प्रतिशत से भी कम होने के बावजूद, यह क्षेत्र पर्याप्त वृद्धि के लिए तैयार है और 2030 तक भारत के ऊर्जा भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

एसोसिएशन को विश्वास है कि यह प्रदर्शनी बायोगैस उद्योग के लिए महत्वपूर्ण गति उत्पन्न करेगी। बायो-एनर्जी पवेलियन-2024 को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव-ऊर्जा संस्थान और विश्व जैव-ऊर्जा संघ का भी समर्थन है।

तीन दिवसीय यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इसे नवीकरणीय ऊर्जा नवाचारों के लिए भारत के अग्रणी मंच में से एक माना जाता है। इसमें जैव-ऊर्जा, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा भंडारण समाधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को प्रदर्शित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - September 29, 2024 | 4:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement