facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टोटल गैस में कंप्रेस्ड गैस का हिस्सा बढ़ाने की जरूरत, IBA का सरकार को सुझाव

Advertisement
Last Updated- May 07, 2023 | 9:57 PM IST
natural gas

भारतीय बायोगैस संघ (आईबीए) ने कुल गैस में कंप्रेस्ड बायोगैस का हिस्सा बढ़ाने की सिफारिश की है। आईबीए का कहना है कि इससे 2030 तक देश का सालाना आयात बिल 20-25 अरब डॉलर घटने की संभावना है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को हाल ही में लिखे एक पत्र में आईबीए ने सुझाव दिया है कि 2030 तक गैस आधारित अर्थव्यवस्था प्राप्त करने की प्रक्रिया में पेट्रोलियम मंत्रालय को कुल स्थिति पर कड़ी नजर रखनी होगी।

उद्योग निकाय ने कुल गैस मिश्रण में कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) का हिस्सा धीरे-धीरे बढ़ाते हुए 2025 तक कम से कम 10 प्रतिशत करने और 2030 तक 20 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है।

इससे भी आगे, सीबीजी पारिस्थितिकी तंत्र में कंपनियों को दीर्घकालिक निश्चितता प्रदान करने के लिए अप्रैल, 2021 में लाई गई सीबीजी-सीजीडी (शहर गैस वितरण) तालमेल बैठाने की योजना को कम से कम 10 वर्ष तक बढ़ाया जाना चाहिए।

Advertisement
First Published - May 7, 2023 | 4:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement