facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IBC: IBBI ने की दिवाला कानून को ज्यादा पारदर्शी बनाने की कवायद

Advertisement

IBBI ने सात संशोधन प्रस्तावित किए हैं और लोगों से इन पर 22 नवंबर, 2023 तक राय मांगी है। इसमें समाधान योजना को दो हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव दिया गया है।

Last Updated- November 02, 2023 | 11:11 PM IST

भारतीय दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) ने दिवाला व ऋण शोधन संहिता (आईबीसी) को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए संशोधन प्रस्तावित किए हैं। इसके तहत सभी साझेदारों को उचित मूल्य का खुलासा करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह जानकारी ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने समाधान प्रक्रिया की अनिवार्य मासिक पुनर्समीक्षा में दी है।

आईबीबीआई ने प्रस्ताव दिया है कि आईबीसी के तहत समाधान योजना पर असहमति जताने वाले लेनदारों को समाधान राशि या परिसमापन (लिक्विडेशन) मूल्य में से जो भी कम हो, उस पर दावा करने का हक होना चाहिए।

दिवालिया नियामक ने 1 नवंबर को जारी चर्चा पत्र में कहा कि आमतौर पर परिसमापन राशि से कम मंजूर समाधान मूल्य कम होने पर असमहत लेनदारों को अधिक पात्रता मिलती है। मौजूदा नियमों के तहत ऐसे लेनदारों को उनके दावे परिसमापन मूल्य के हिस्से के रूप में मिलते हैं।

आईबीबीआई ने बताया, ‘ऐसे फैसलों में मुख्य मुद्दा यह होता है कि यदि ज्यादातर वित्तीय लेनदार समाधान योजना के प्रति असहमति जताते हैं और अधिक राशि की चाहत जताते हैं। इससे वे कॉर्पोरेट ऋणदाताओं को अधिक परिसमापन की ओर धकेल देते हैं। इससे संहिता का ध्येय विफल हो जाता है। ऐसे में यह कई असहमत ऋणदाताओं के खिलाफ भी हो सकता है।’

विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम सीओसी के सदस्यगणों को समय पर फैसला लेने के लिए प्रेरित करेगा । बीडीओ इंडिया के बिज़नेस रीस्ट्रक्चरिंग सर्विसेज के पार्टनर भृगेश अमीन ने कहा, ‘इस बदलवा की लंबे समय से प्रतीक्षा रही है। यदि वित्तीय ऋणदाताओं के वरिष्ठ सदस्यों की भागीदारी को अनिवार्य कर प्रस्तावित संशोधन से जोड़ दिया जाए तो यह प्रक्रिया को और मजबूत कर सकती है।’

आईबीबीआई ने सात संशोधन प्रस्तावित किए हैं और लोगों से इन पर 22 नवंबर, 2023 तक राय मांगी है। इसमें समाधान योजना को दो हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके पहले भाग (पार्ट ए) में समाधान योजन के तहत भुगतान और योजना की संभावना व व्यावहारिकता से संबंधित होगा। दूसरा भाग (पार्ट बी) विभिन्न साझेदारों में वितरण से संबंधित होगा।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement