facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lava MD हरिओम राय की गिरफ्तारी पर ICEA ने दिया बयान, कहा- इंडस्ट्री का मनोबल सबसे निचले स्तर पर

Advertisement

ED ने चीन की कंपनी Vivo के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Lava International के फाउंडर हरिओम राय को गिरफ्तार किया है।

Last Updated- October 14, 2023 | 7:57 PM IST
Enforcement Directorate

उद्योग निकाय ICEA ने शनिवार को कहा कि मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का मनोबल अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

घरेलू उपकरण विनिर्माता लावा इंटरनेशनल (Lava International) के फाउंडर हरिओम राय की गिरफ्तारी पर यह टिप्पणी की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीन की कंपनी वीवो के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राय को गिरफ्तार किया है।

ICEA के चेयरमैन पंकज मोहिन्द्रू ने एक बयान में कहा, ‘हम समझते हैं कि उद्योग का मनोबल अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और राष्ट्रीय दिग्गज बहुत हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें भरोसा देना चाहते हैं कि हमें भारत की नियामक और न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें यकीन है कि वह (राय) संकट के इन बादलों से उबरेंगे।’

ED ने पिछले साल जुलाई में वीवो और उससे जुड़े लोगों पर छापा मारा था, जिसमें चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया गया था।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement