facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Bank Q3 Results: मुनाफा 4% घटकर ₹11,318 करोड़ पर, NII में 7.7% की बढ़ोतरी

Advertisement

बैंक के बिजनेस की मुख्य कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) अच्छी रही। यह साल-दर-साल 7.7% बढ़कर 21,932 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 20,371 करोड़ रुपये थी

Last Updated- January 17, 2026 | 6:11 PM IST
ICICI bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में शुमार ICICI Bank ने दिसंबर 2025 तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी तिमाही से 4.02% कम होकर 11,317.86 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में बैंक ने 11,792.42 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

बैंक के बिजनेस की मुख्य कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) अच्छी रही। यह साल-दर-साल 7.7% बढ़कर 21,932 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 20,371 करोड़ रुपये थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी थोड़ा सुधरकर 4.30% पर पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4.25% था और पिछली तिमाही (Q2FY26) जितना ही रहा।

नॉन-इंटरेस्ट इनकम में अच्छी बढ़ोतरी

ब्याज से अलग कमाई (ट्रेजरी को छोड़कर) भी अच्छी रही। यह सालाना आधार पर 12.4% बढ़कर 7,525 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 6,697 करोड़ रुपये थी। हालांकि ऑपरेटिंग खर्चे भी बढ़े और साल-दर-साल 13.2% उछलकर 11,944 करोड़ रुपये पहुंच गए (पिछले साल 10,552 करोड़ थे)।

एसेट क्वालिटी में सुधार जारी

बैंक की एसेट क्वालिटी में लगातार सुधार दिख रहा है। ग्रॉस NPA रेशियो 31 दिसंबर 2025 को 1.53% पर आ गया, जो सितंबर 2025 में 1.58% और दिसंबर 2024 में 1.96% था। नेट NPA भी घटकर 0.37% हो गया, जो पहले क्रमशः 0.39% और 0.42% था।

Also Read: HDFC Bank Q3 Results: नेट प्रॉफिट 11.5% बढ़कर ₹18,654 करोड़ पर पहुंचा, NII ₹32,600 करोड़ के पार

लोन और डिपॉजिट का ग्रोथ

बैंक के घरेलू लोन (नेट एडवांस) सालाना 11.5% बढ़े और तिमाही आधार पर 4.0% की बढ़ोतरी हुई। औसत डिपॉजिट साल-दर-साल 8.7% बढ़कर 15,86,088 करोड़ रुपये पहुंच गए, जबकि तिमाही आधार पर 1.8% की बढ़ोतरी हुई। करंट और सेविंग्स अकाउंट (CASA) में भी सालाना 8.9% का अच्छा ग्रोथ रहा।

कैपिटल मजबूत, CEO का कार्यकाल बढ़ा

बैंक की कैपिटल एडिक्वेसी मजबूत बनी हुई है। 31 दिसंबर 2025 तक कुल CAR 17.34% रहा, जिसमें 9 महीने की कमाई शामिल है।

बोर्ड ने संदीप बख्शी को MD और CEO के तौर पर दो साल और बढ़ाने का फैसला किया है। उनका नया कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 3 अक्टूबर 2028 तक रहेगा। बख्शी 2018 से इस पद पर हैं और 1996 से आईसीआईसीआई ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

शुक्रवार को ICICI Bank के शेयर BSE पर 0.5% गिरकर 1,411.65 रुपये पर बंद हुए। बीते एक महीने में बैंक के शेयरों में 3.34 फीसदी का उछाल देखा गया है।

Advertisement
First Published - January 17, 2026 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement