facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Bank का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 25.7% बढ़ा

Advertisement

निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने बताया की उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 10,272 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- January 20, 2024 | 4:48 PM IST
ICICI Bank के आ सकते हैं उजले दिन, शेयर में 19 फीसदी रिटर्न की उम्मीद Bright days may come for ICICI Bank, 19 percent return expected in shares
Representative Image

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में 25.7 प्रतिशत उछाल के साथ 11,052.60 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,792.42 करोड़ रुपये रहा था। निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने बताया की उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 10,272 करोड़ रुपये हो गई।

समीक्षाधीन तिमाही में उसकी मूल ब्याज आय 13.4 प्रतिशत बढ़कर 18,678 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की अन्य आय 19.8 प्रतिशत बढ़कर 5,975 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक ने बताया कि उसका प्रावधान दिसंबर तिमाही में घटकर 1,049.37 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर, 2022 में 2,257.44 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 4:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement