facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Lombard Q1 Results: पहली तिमाही में ₹747.08 करोड़ का मुनाफा, 70% डिविडेंड देने का भी ऐलान

Advertisement

ICICI Lombard ने FY26 की पहली तिमाही में 28.7% मुनाफा बढ़ाया। कंपनी ने कुल 747 करोड़ रुपये कमाए और शेयरधारकों को 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया।

Last Updated- July 15, 2025 | 7:29 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ICICI Lombard General Insurance Company ने मंगलवार, 15 जुलाई को वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए। कंपनी ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 28.7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 747.08 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज कमाया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 580.37 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी की कुल आय में भी 13.6 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 6,083.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इस अवधि में यह 5,351.9 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका ग्रॉस रिटन प्रीमियम (GWP) 1.5 फीसदी बढ़कर 8,052.5 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 7,931 करोड़ रुपये था। वहीं, नेट प्रीमियम रिटन में 4.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई और यह 5,610.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 5,360.5 करोड़ रुपये था।

Also Read: HDFC Life Q1 Results: FY26 की पहली तिमाही में ₹546 करोड़ का मुनाफा, कुल प्रीमियम आय ₹2500 करोड़ के पार

7 रुपये प्रति शेयर का देगी डिविडेंड

ICICI Lombard ने अपने शेयरधारकों के लिए 7 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी के वित्तीय नतीजों के अनुसार, “30 जून, 2025 को हुई वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए 7 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी थी।” इसके साथ ही, इस तिमाही में कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्पों के तहत 9,09,691 इक्विटी शेयर आवंटित किए, जिनका अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है।

ICICI Lombard एक निजी सामान्य बीमा कंपनी है, जो मोटर, स्वास्थ्य, फसल, अग्नि, व्यक्तिगत दुर्घटना, समुद्री, इंजीनियरिंग आदि के लिए इंश्योरेंस की पेशकश करती है। कंपनी ने 31 मार्च, 2025 तक 3.76 करोड़ से अधिक पॉलिसी जारी की और 32 लाख से ज्यादा दावों का निपटारा किया। इस दौरान कंपनी का ग्रॉस रिटन प्रीमियम 282.58 अरब रुपये रहा। कंपनी के पास 31 मार्च, 2025 तक 328 शाखाएं और 15,123 कर्मचारी थे।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 7:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement