facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Prudential को 492 करोड़ रुपये के टैक्स मामले में मिला नोटिस, जानिए क्या है वजह

Advertisement

पिछले हफ्ते एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को 942 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला था।

Last Updated- June 27, 2023 | 8:06 PM IST
icici prudential life insurance

आईसीआईसीआई की इंश्योरेंस कंपनी ICICI Prudential को कथित तौर पर 492 करोड़ रुपये का GST भरने के मामले में नोटिस मिला है। इस मामले में डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की ओर से इंश्योरेंस कंपनी को शो कॉज कम डिमांड नोटिस भेजा है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, “कंपनी को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI) से कारण बताओ सह मांग नोटिस (एससीएन) मिला है। नोटिस में कंपनी से पूछा गया है कि जुलाई 2017 से जुलाई 2022 की अवधि से संबंधित 492,06,48,296 रुपये की मांग कंपनी से क्यों नहीं की जानी चाहिए।”

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल हाल के दिनों में जीएसटी डिमांड नोटिस पाने वाली दूसरी बीमा कंपनी है। पिछले हफ्ते एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस को 942 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला था।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने कहा कि वह इस मामले को चुनौती देगी। कंपनी ने कहा कि वह जीएसटी अधिनियम, 2017 के अनुसार जीएसटी क्रेडिट अनुपालन के लिए पात्र है। कंपनी ने मामले में देनदारी स्वीकार किए बिना 190 करोड़ रुपये भी जमा किए है।

बीमा कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया, “कंपनी कारण बताओ नोटिस का जवाब देने और मामले का चुनौती देने के लिए उचित कदम उठाएगी।”

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement