facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICICI Pru Life Insurance Q3FY26 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹390 करोड़, नेट प्रीमियम इनकम घटा

Advertisement

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 दिसंबर 2025 तक 3.31 लाख करोड़ रुपये पर था।

Last Updated- January 13, 2026 | 6:24 PM IST
ICICI Pru Life Insurance
फोटो: रूबी शर्मा

ICICI Pru Life Insurance Q3FY26 Results: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q3FY26 में बीमा कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.6 फीसदी बढ़कर 390 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल समान अवधि में 326 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नेट प्रीमियम इनकम घटा

बीमा कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि इस तिमाही में उसकी नेट प्रीमियम इनकम घटकर 11,809 करोड़ रुपये पर आ गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 12,261 करोड़ रुपये से कम है।

हालांकि, कुल नए बिजनेस की बीमा राशि (New Business Sum Assured – NBSA) सालाना आधार पर 15.5 फीसदी बढ़कर 3.39 लाख करोड़ रुपये हो गई, और रिटेल NBSA में सालाना आधार पर 51.6 फीसदी की उछाल दर्ज की गई, जो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.24 लाख करोड़ रुपये रही।

Also Read: हर 5वां रुपया SIP से! म्युचुअल फंड्स के AUM में रिटेल निवेशकों का दबदबा, 9.79 करोड़ हुए अकाउंट

GST छूट का मिला फायदा

कंपनी के एमडी और सीईओ अनुप बागची ने कहा, “हाल ही में व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को दी गई GST छूट ने रिटेल प्रोटेक्शन सेक्टर में वृद्धि को बढ़ावा दिया है, जिससे इस तिमाही में कंपनी के रिटेल बीमा राशि में इजाफा हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत पॉलिसियों पर हाल ही में लागू ‘0 फीसदी GST सुधार’ ने रिटेल प्रोटेक्शन सेक्टर की वृद्धि में काफी मदद की है। इसका असर हमारे मुख्य रिटेल प्रोटेक्शन सेक्टर के मजबूत प्रदर्शन में साफ दिखाई दे रहा है। Q3FY26 में इस सेक्टर ने सालाना आधार पर 40.8 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की। इसके परिणामस्वरूप, रिटेल बीमा राशि, यानी हमारे रिटेल ग्राहकों द्वारा चुनी गई कुल लाइफ कवर, इस तिमाही में सालाना आधार पर 51.6 फीसदी बढ़ी।

ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 दिसंबर 2025 तक 3.31 लाख करोड़ रुपये पर था।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement