facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगली 2-3 तिमाहियों में सुस्त रहेगी आईटी में भर्ती: इक्रा

Advertisement

अगली दो से तीन तिमाहियों में भर्ती नरम रहने के आसार

Last Updated- December 04, 2023 | 10:27 PM IST
Future jobs in India

भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र अमेरिका में मंदी और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है, ऐसे में उद्योग के विशेषज्ञों का मानना है कि उद्योग के पास अच्छा खासा सौदा होने के बावजूद नियुक्ति की रफ्तार सुस्त रहेगी। इक्रा ने एक नोट में कहा है कि अगली दो से तीन तिमाहियों में नियुक्ति नरम रहने के आसार हैं।

इसका मतलब यह हुआ कि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में नियुक्ति की रफ्तार मंद रहेगी। नियुक्तियों में नरमी हालांकि क्षेत्र में दर्ज हुई है, लेकिन कैंपस नियोक्ताओं को उम्मीद थी कि नियुक्ति के लिए कंपनियां कैंपस के बाहर का रुख अपनाएंगी।

इक्रा के नोट में कहा गया है, वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही से वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के बीच इक्रा के नमूने में शामिल कंपनियों ने नियुक्तियों में शुद्ध रूप से 49,606 कर्मचारियों की कमी दर्ज की जबकि वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही व वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही के बीच 2,45,248 कर्मियों की शुद्ध बढ़ोतरी हुई थी।

इसकी वजह यह है कि कंपनियों ने उतनी नियुक्ति नहीं की, जितने ने इस्तीफा दिया था और कमजोर मांग के माहौल के बीच कंपनियों ने कर्मचारियों के इस्तेमाल में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया। पांच अग्रणी आईटी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 2.73 लाख कर्मचारियों की नियुक्ति की थी और वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में 94,400 कर्मियों की।

अमेरिका व यूरोप के प्रमुख बाजारों में अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण इक्रा का अनुमान है कि भारतीय आईटी सेवा उद्योग का राजस्व वृद्धि वित्त वर्ष 24 में नरम होकर 3-5 फीसदी रह जाएगी।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement