facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में Rolls-Royce खरीदने वाले ज्यादातर लोगों की उम्र 45 के करीब

Advertisement

Rolls-Royce मोटर कार्स ने मंगलवार को अपना नया पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन ‘स्पेक्टर’ दक्षिण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी चेन्नई में शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये है।

Last Updated- January 23, 2024 | 4:36 PM IST
Rolls-Royce
Rolls-Royce

भारत में ब्रिटिश लक्जरी वाहन विनिर्माता रॉल्स-रॉयस की कारें खरीदने वाले अधिकतर ग्राहक करीब 45 वर्ष की आयु के बेहद अमीर लोग हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने मंगलवार को अपना नया पूर्ण इलेक्ट्रिक वाहन ‘स्पेक्टर’ दक्षिण भारतीय बाजार में पेश किया। इसकी चेन्नई में शोरूम कीमत 10 करोड़ रुपये है।

इस मौके पर स्पेक्टर मॉडल का ‘चार्टरेस’ (हरा-पीला) रंग का खास संस्करण भी पेश किया गया। कंपनी के उत्पाद एवं क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक इवान कांग ने कहा कि रॉल्स-रॉयस कार खरीदने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों की औसत आयु स्पेक्टर श्रेणी वाली कार खरीदने वाले बेहद अमीर लोगों की औसत आयु के साथ घटकर 45 साल के करीब आ गई है। हालांकि, कांग ने स्पेक्टर श्रेणी वाली कार को वर्ष 2023 में वैश्विक बाजार में पेश किए जाने के बाद से इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा देने से इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि स्पेक्टर की ‘मजबूत मांग’ रही है और इसकी आपूर्ति के लिए कारों की प्रतीक्षा अवधि एक वर्ष से अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रॉल्स-रॉयस कारें विशेष रूप से तैयार की जाती हैं और कीमत ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करती है।

स्पेक्टर मॉडल की शुरुआती कीमत 7.50 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। रॉल्स-रॉयस मोटर कार्स ने ‘स्पेक्टर’ को भारतीय बाजार में पेश करने के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उसने वर्ष 2030 के अंत तक समूचे पोर्टफोलियो में कारों की इलेक्ट्रिक रेंज को शामिल करने की बात कही है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement