facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ONGC Q4 Results: चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 19 गुना होकर 9,869 करोड़ रुपये पर

ONGC का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कच्चे तेल का उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 47.1 लाख टन रहा है।

Last Updated- May 21, 2024 | 2:56 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का बीते वित्त वर्ष की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 19 गुना होकर 9,869 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को एक बड़ा एकमुश्त प्रावधान करना पड़ा था, जिससे उसका मुनाफा कम रहा था।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में शुद्ध लाभ 528 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारत की शीर्ष तेल तथा गैस उत्पादक ने एक अप्रैल, 2016 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के वास्ते विवादित करों के लिए जनवरी-मार्च 2023 तिमाही में 9,235 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

ओएनजीसी की जनवरी-मार्च तिमाही में परिचालन आय 4.6 प्रतिशत घटकर 34,637 करोड़ रुपये रही। ओएनजीसी का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कच्चे तेल का उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़कर 47.1 लाख टन रहा है। पूरे 2023-24 के वित्त वर्ष (अप्रैल 2023 से मार्च 2024) के लिए ओएनजीसी ने 1.38 लाख करोड़ रुपये के राजस्व पर 40,526 करोड़ रुपये का अबतक का सबसे अधिक एकल शुद्ध लाभ दर्ज किया। समूचे वित्त वर्ष के लिए तेल उत्पादन 0.7 प्रतिशत कम होकर 1.84 करोड़ टन रहा।

कंपनी ने 15,411 करोड़ रुपये के कुल भुगतान के साथ 245 प्रतिशत (पांच रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 12.25 रुपये) के कुल लाभांश की घोषणा की है।

इसमें वर्ष के दौरान पहले से भुगतान किया गया 195 प्रतिशत का अंतरिम लाभांश (9.75 रुपये प्रति शेयर) और निदेशक मंडल द्वारा मंजूर 50 प्रतिशत (2.50 रुपये प्रति शेयर) का अंतिम लाभांश शामिल है।

First Published - May 21, 2024 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट