facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IDFC First Bank Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 73 प्रतिशत घटकर 201 करोड़ रुपये पर

Advertisement

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कुल आमदनी समीक्षाधीन अवधि में 10,684 करोड़ रुपये रही है।

Last Updated- October 27, 2024 | 9:05 AM IST
IDFC First Bank
IDFC First Bank Q2 Results

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर (भाषा) में 73 प्रतिशत घटकर 11,746 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 751 करोड़ रुपये रहा था।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि कुल आमदनी समीक्षाधीन अवधि में 10,684 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 8,786 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक की ब्याज आय बढ़कर 8,957 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,356 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर 4,788 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,950 करोड़ रुपये थी।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के संबंध में, बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सितंबर, 2024 के अंत तक घटकर सकल कर्ज का 1.92 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.11 प्रतिशत थी। इसी प्रकार, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत में 0.68 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 9:05 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement