facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईडीएफसी फाइनैंशियल को शेयर जारी करेगा IDFC First Bank

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 7:38 PM IST
IDFC First Bank

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने गुरुवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने आईडीएफसी फाइनैंशियल होल्डिंग कंपनी (IDFC Financial Holding Company Ltd) को 10 रुपये मूल्य वाले 37.75 करोड़ शेयर तरजीही आधार पर आवंटित करने की मंजूरी दी है। ये 58.18 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से निजी नियोजन के जरिए आवंटित किए जाएंगे। IDFC Financial, IDFC Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक है।

इससे पहले IDFC Limited ने बैंक में पूंजी के तौर पर 2,200 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला लिया था, जिसके बाद शेयर आवंटित करने की घोषणा हुई है।

इसके बाद बैंक में IDFC Holdings की हिस्सेदारी बैंक की चुकता इक्विटी पूंजी का 40 फीसदी हो जाएगा। इक्विटी शेयर के तरजीही आवंटन के लिए बैंक को पहले ही स्टॉक एक्सचेंजों से
सैद्ध‍ांतिक मंजूरी मिल गई है।

बैंक ने कहा, आवंटित शेयरों की सूचीबद्ध‍ता के लिए​ आवेदन व उसकी ट्रेडिंग की मंजूरी इस दरम्यान ली जाएगी।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement