facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लीव पर बॉस ने किया डिस्टर्ब, तो वसूला जाएगा 1 लाख जुर्माना, Dream 11 ने की नायाब पहल

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 12:04 PM IST
Representative Image

देश मे पहली बार ऐसा हुआ है किसी कंपनी ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर नायाब पहल की है। हर कर्मचारी जब कभी छुट्टी प्लान करता है तो वो ये प्लान नहीं करता कि इस बीच उसे ऑफिस से किसी अर्जेंट काम के लिए कॉल आ सकता है, या कोई अर्जेंट मीटिंग या फिर किसी काम का अपडेट देने के लिए उसे छुट्टी पर होते हुए भी कुछ वक्त काम के लिए निकालना पड़ता है। लेकिन देश मे पहली बार एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों की आरामदायक छुट्टियों को इस जंजाल से निकालने का रास्ता निकाल लिया है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म चलाने वाली मुंबई स्थित Dream 11 के कर्मचारियों को छुट्टी के समय किसी सहकर्मी से संपर्क करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। इस अनोखी पहल के बारे में कंपनी के सह-संस्थापक भावित शेठ ने सीएनबीसी को एक इंटरव्यू में बताया। 2008 में बनी कंपनी Dream11 ने अपने हर इम्प्लॉय के लिए साल में कम से कम एक हफ्ते की छुट्टी को अनिवार्य कर दिया है।

शेठ ने चैनल से कहा, “साल में एक बार, एक हफ्ते के लिए, आपको सिस्टम से बाहर कर दिया जाता है।आपके पास स्लैक, ईमेल और कॉल नहीं हैं। क्योंकि इससे आपको आपकी छुट्टी का समय आराम से बिताने का मौका मिलता है। और इससे बिजनेस को भी यह जानने में मदद मिलती है कि वो किसी पर कितना निर्भर हैं।”

36 वर्षीय शेठ ने बताया कि कंपनी के लिए ये सिस्टम अब तक कारगर साबित हुआ है। वहीं कंपनी ने एकबयान मे कहा कि ड्रीम11 का मानना ​​है कि यह समय कर्मचारी को आराम करने का है जिससे वो रिचार्ज होकर अपना बेस्ट देने के लिए तैयार होकर काम पर वापस लौटते हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement