facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IFB Industries Q4 Results: चौथी तिमाही में 12 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया

Advertisement

IFB Industries Q4 Results: इंजीनियरिंग कारोबार और घरेलू उपकरण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से कंपनी मुनाफा कमाने में सफल रही है।

Last Updated- May 29, 2024 | 4:12 PM IST
IFB Industries Q4 Results
Representative Image

आईएफबी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (IFB Industries Limited) ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 12 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया है। इंजीनियरिंग कारोबार और घरेलू उपकरण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन की वजह से कंपनी मुनाफा कमाने में सफल रही है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान अवधि में आईएफबी इंडस्ट्रीज को 9.94 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,090.20 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,010.15 करोड़ रुपये थी।

तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 1,082.40 करोड़ रुपये रहा। तिमाही के दौरान घरेलू उपकरणों से कंपनी का राजस्व 831.01 करोड़ रुपये रहा, जबकि इंजीनियरिंग खंड से राजस्व 224.67 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 50.36 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 14.94 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष में परिचालन आय 4,437.84 करोड़ रुपये रही।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 4:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement