facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महिंद्रा की नई इकाई में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी IFC

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 4:22 PM IST

विश्व बैंक समूह की इकाई IFC वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की एक नई इकाई में 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

IFC महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के पूर्ण स्वामित्व वाली अंतिम छोर तक परिवहन (LMM) सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी में 600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इसे एक नई कंपनी (NewCo)के रूप में गठित किया जाएगा।

मुंबई की कंपनी M&M ने बयान में कहा कि IFC देश में IFC का ईवी विनिर्माता में यह पहला निवेश है। साथ ही यह इलेक्ट्रिक तिपहिया में उसका पहला निवेश हेगा।

IFC यह निवेश 6,020 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर अनिवार्य परिवर्तनीय माध्यमों के जरिये कर रही है। इस निवेश से नई कंपनी में IFC को 9.97 प्रतिशत से 13.64 प्रतिशत के बीच हिस्सेदारी मिलेगी।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी (CEO) अनीश शाह ने कहा, ‘‘भारत के निर्धारित जलवायु लक्ष्य को हासिल करने के लिए परिवहन क्षेत्र को कार्बन मुक्त करना जरूरी है। IFC हमारे लिए स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ एक आदर्श भागीदार है।’’

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement