facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IGI Airport Accident: आज भी बंद रहेगा दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, सभी फ्लाइट्स को T-2 और T-3 पर शिफ्ट किया गया

Advertisement

एविएशन इंडस्ट्री के अ​धिकारियों के मुताबिक, टर्मिनल 1 (T1) से रोजाना इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) की करीब 200 उड़ानें जाती हैं।

Last Updated- June 29, 2024 | 2:13 PM IST
6 injured after portion of roof of Delhi airport's T-1 collapses भारी बारिश से Delhi airport के टर्मिनल-1 पर हादसा, छत गिरने से 6 लोग जख्मी; नागरिक उड्डयन मंत्री का आया बयान

IGI Airport: भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर भारी बारिश के बाद हुए हादसे के बाद टर्मिनल-1 को दूसरे दिन भी बंद रखा गया है। आज यानी 29 जून को भी इस टर्मिनल का ऑपरेशन बंद रखा गया है। एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य है और केवल टर्मिनल-2 और टर्मिनल-3 से फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। टर्मिनल-1 से सभी उड़ानें टर्मिनल-3 और टर्मिनल-2 पर शिफ्ट कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि कल यानी 29 जून को भीषण बारिश की वजह से टर्मिनल 1 पर छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे। नागर विमानन मंत्रालय (civil aviation ministry) ने टर्मिनल 1 से विमानों की आवाजाही बंद कर दी और करीब 200 उड़ानों को हवाई अड्डे के दो अन्य टर्मिनलों पर भेज दिया गया था।

कौन सी फ्लाइट्स भरती हैं टर्मिनल-1 से उड़ान

एविएशन इंडस्ट्री के अ​धिकारियों के मुताबिक, टर्मिनल 1 (T1) से रोजाना इंडिगो (Indigo) और स्पाइसजेट (Spicejet) की करीब 200 उड़ानें जाती हैं।

एक एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया, ‘T1 से जाने वाली उड़ानों में करीब 80 फीसदी Indigo की हैं और बाकी स्पाइसजेट की हैं।’ दिल्ली हवाई अड्डा भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां के 3 टर्मिनलों पर रोजाना करीब 1,270 ​उड़ानें आती जाती हैं।

Indigo ने जारी की एडवाइजरी

Indigo ने शुक्रवार रात एक एडवाइजरी जारी कर बताया कि मूल रूप से 0000 बजे (आधी रात) के बाद टर्मिनल 1, दिल्ली से संचालित होने वाली उड़ानें टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर स्थानांतरित कर दी गई हैं।’

Indigo ने कहा, ‘टर्मिनल जानकारी के संबंध में सूचना व्हाट्सएप, sms या ईमेल के जरिये भेजी जा रही है। कृपया हवाईअड्डे पर जाने से पहले उड़ान की स्थिति जांच लें।’

Spicejet ने क्या कहा

स्पाइसजेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि 29 जून 2024 को दिल्ली से आने-जाने वाली स्पाइसजेट की सभी उड़ानें टर्मिनल 3 से प्रस्थान करेंगी या आएंगी। सभी यात्रियों को sms/ईमेल के माध्यम से आवश्यक जानकारी भेज दी गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे पर्याप्त यात्रा समय सुनिश्चित करें और http://bit.ly/2tG9xBx के माध्यम से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें।

Advertisement
First Published - June 29, 2024 | 2:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement