facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TATA की इंडियन होटल्स को मिली नई रफ्तार: जिंजर ब्रांड ने ग्रोथ को दी रफ्तार, एबिटा मार्जिन 30 के पार

Advertisement

IHCL ने अपने सभी ब्रांडों में विस्तार किया है और अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने बताया कि जिंजर ब्रांड प्रबंधन अनुबंध और कम निवेश की वजह से सबसे तेजी से बढ़ रहा है

Last Updated- July 07, 2025 | 10:21 PM IST
IHCL
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ताज, गेटवे, विवांता और जिंजर जैसे विभिन्न ब्रांडों वाली इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) अपने सभी ब्रांडों में वृद्धि देख रही है और खासकर उसका मिडस्केल सेगमेंट ब्रांड जिंजर प्रबंधन अनुबंधों के कारण तेज गति से बढ़ रहा है। यह बात आईएचसीएल के गैर कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में कही।

टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने शेयरधारकों को बताया, ‘हरेक होटल ब्रांड बढ़ रहा है। जिंजर निश्चित रूप से ज्यादा तेजी से बढ़ेगा, क्योंकि इसमें प्रबंधन अनुबंध के तहत मजबूती आ रही है और निवेश का आकार भी कम (अन्य ब्रांडों की तुलना में) है।’

उन्होंने कहा कि ताज ब्रांड बढ़ेगा, लेकिन धीमी गति से। टाटा समूह के स्वामित्व वाली आईएचसीएल के जिंजर-ब्रांडेड होटलों की संख्या अप्रैल 2025 तक 103 थी। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 74 नए होटलों के लिए हस्ताक्षर किए और 26 नए होटल खोले, जिससे उसका कुल पोर्टफोलियो 380 होटलों तक पहुंच गया। कंपनी का समेकित एबिटा मार्जिन वित्त वर्ष 2025 में 35 फीसदी पर पहुंच गया।

 

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement